Breaking News

रायपुर@ कर्पूरी को भारत रत्न दिए जाने पर सीएम साय ने जताई प्रसन्नता

Share


रायपुर,24 जनवरी 2024(ए)। केंद्र सरकार द्वारा जननायक स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न दिए जाने के केंद्र सरकार के निर्णय पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रसन्नता व्यक्त की है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जननायक स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर ने अपना पूरा जीवन देश सेवा के लिए बिताया सामाजिक न्याय को लेकर वे सदैव प्रतिबद्ध रहे। अंग्रेजी साम्राज्यवाद के दौर में ब्रिटिश शोषण के विरुद्ध संघर्ष एवं आजाद भारत को सकारात्मक दिशा देने में स्वर्गीय ठाकुर का बड़ा योगदान रहा। केंद्र सरकार द्वारा स्वर्गीय ठाकुर को भारत रत्न दिया जाना ऐतिहासिक फैसला है।


Share

Check Also

रामानुजनगर/सूरजपुर@ ग्राम सभा और शिक्षा को मजबूत करना आदिवासी अधिकारों की रक्षा का आधार : बीपीएस पोया

Share रामेश्वरम के अंबेडकर भवन में आदिवासी अधिकार दिवस मनाया गया,छात्र-छात्राओं को वितरित की गई …

Leave a Reply