Breaking News

सूरजपुर,@गणतंत्र दिवस आयोजन के लिए किया गया पूर्वाभ्यास

Share

सूरजपुर,24 जनवरी 2024 (घटती-घटना)। गरिमामय गणतंत्र दिवस आयोजन के लिए आज कलेक्टर रोहित व्यास और एसएसपी आई.कल्याण ऐलीसेला की मौजूदगी में अंतिम पूर्वाभ्यास शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के स्टेडियम ग्राउंड में किया गया। संयुक्त कलेक्टर नरेन्द्र पैकरा ने पूर्वाभ्यास के दौरान मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई। मंच पर मुख्य अतिथि के आगमन व ध्वजारोहण का अभ्यास के साथ ही कलेक्टर और एसएसपी के साथ परेड निरीक्षण, प्लाटूनों द्वारा मार्च पास्ट, हर्ष फायर, प्लाटून कमांडरों से परिचय, सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित संपूर्ण आयोजन का पूर्वाभ्यास किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ लीना कोसम, संयुक्त कलेक्टर सुश्री प्रियंका वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी राम ललित पटेल सहित पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
जिला मुख्यालय के मुख्य समारोह में विधायक श्रीमती रेणुका सिंह ध्वजारोहण करेगी
जिले में 26 जनवरी 2024 गणतंत्र दिवस पूरी गरिमा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। गणतंत्र दिवस के मौके पर जिला मुख्यालय शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में विधायक रेणुका सिंह (भरतपुर-सोनहत) ध्वजारोहण करेंगी और जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगी। जिला स्तरीय मुख्य समारोह प्रातः 9 बजे से प्रारंभ होगा।


Share

Check Also

बलौदाबाजार@ बलौदाबाजार एसपी ने कई थाना प्रभारी बदले…38 पुलिसकर्मियों का तबादला,निरीक्षक से आरक्षक तक शामिल

Share बलौदाबाजार,२1 सितम्बर 2026 । बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया …

Leave a Reply