Breaking News

रायपुर,@अरविंद एक्का की शहादत को मुख्यमंत्री ने किया नमन

Share

रायपुर,18 जनवरी 2024 (ए)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शहीद प्रधान आरक्षक अरविंद एक्का की शहादत पर गहन शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। श्री एक्का डीआरजी के जवान थे। बीजापुर के गंगालूर थाने में ग्राम कावडग़ांव हिलोरी में नक्सलियों द्वारा किए ब्लास्ट के दौरान 29 दिसंबर को घायल हुए थे। उन्हें इलाज के लिए नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनका देहावसान हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री एक्का ने अपने देश की सुरक्षा के लिए बलिदान दिया है। राष्ट्र और हमारा प्रदेश उनके प्रति कृतज्ञ है। हम उनकी शहादत को नमन करते हैं। नक्सलियों से लड़ाई हम दृढ़ता से जारी रखेंगे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@किराना दुकान से 75 हजार रुपए तक की चोरी,सीसीटीवी में कैद हुई महिला की करतूत

Share 10 दिन में पांच बार गल्ले से रकम पार की,सामान खरीदने आने वाली पड़ोस …

Leave a Reply