Breaking News

नई दिल्ली @ इंद्राणी मुखर्जी का सनसनीखेज दावा-जिंदा है शीना बोरा

Share


नई दिल्ली,16 दिसम्बर 2021 (ए)। साल 2012 में अपनी बेटी शीना बोरा की हत्या के आरोपी पूर्व मीडिया कार्यकारी इंद्राणी मुखर्जी ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के निदेशक को एक पत्र लिखकर कहा है कि शीना बोरा अभी जिंदा है और वह कश्मीर में है। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अपने पत्र में मुखर्जी ने लिखा है कि वह हाल ही में जेल में एक महिला से मिली थी, जिसने कहा था कि वह कश्मीर में शीना बोरा से मिली थी। इसलिए उन्होंने सीबीआई से कश्मीर में शीना बोरा की तलाश करने को कहा है। पत्र के अलावा, उसने विशेष सीबीआई अदालत के समक्ष एक आवेदन भी दिया है, जिस पर जल्द ही सुनवाई होने की संभावना है।
इंद्राणी मुखर्जी 2015 में शीना बोरा हत्याकांड में गिरफ्तारी के बाद से मुंबई की भायखला जेल में बंद है। पिछले महीने बॉम्बे हाई कोर्ट ने उनकी जमानत अर्जी खारिज कर दी थी और उनके जल्द ही अपने वकील सना खान के जरिए सुप्रीम कोर्ट जाने की संभावना है।
शीना बोरा मर्डर केस
शीना बोरा हत्याकांड का खुलासा तब हुआ जब इंद्राणी मुखर्जी के ड्राइवर श्यामवर राय को बंदूक के साथ पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि वह एक अन्य मामले में शामिल था और उसने कथित तौर पर एक हत्या देखी थी। श्यामवर राय ने मुंबई पुलिस को बताया कि इंद्राणी मुखर्जी ने 2012 में शीना बोरा का गला घोंट दिया था, जिसे वह अपनी बहन कहती थी।
आगे की जांच में पता चला कि शीना इंद्राणी की पहली बेटी थी और कथित तौर पर उसकी मां को मुंबई में एक घर दिलाने के लिए उसे ब्लैकमेल कर रही थी।


Share

Check Also

नई दिल्ली@अभिषेक बनर्जी के बाद अब टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला…सिर फूटा

Share नई दिल्ली,31 मई 2026। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण …

Leave a Reply