Breaking News

श्रीनगर@सीआरपीएफ पर हमला करने वाले 2 आतंकियों का एनकाउंटर,मौत

Share


श्रीनगर,16 नवम्बर 2026। सीआरपीएफ पोस्ट पर तैनात जवानों पर 5 दिन पहले 30 राउंड फायर करने वाले दोनों आतंकियों को सेना ने कुलगाम जिले के लारू मार गिराया। इस हमले में 3 जवान घायल हो गए थे। कश्मीर जोन पुलिस ने एक्स पर बताया कि मरने वाला आतंकी लश्कर-ए-तैयबा का घाटी में एकमात्र बचा कमांडर लतीफ भट और उसका साथी उमर है। सेना के एक अधिकारी के मुताबिक,आतंकियों की जानकारी मिलने के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों की जॉइंट टीम ने इलाके में घेराबंदी की थी। तलाशी के दौरान संदिग्ध ठिकाने के पास पहुंचते ही छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। इसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई। करीब 3 घंटे चली मुड़भेड़ के बाद इन्हें मार गिराया। 11 नवंबर को नौपोरा अखरान में आतंकियों के हमले में सीआरपीएफ के तीन जवान घायल हुए थे। इसके बाद से सुरक्षाबल हमलावरों की तलाश में बड़ा अभियान जारी है। आतंकी हमले का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें हमलावर 15 सेकेंड के अंदर करीब 30 राउंड फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। घायल जवानों की पहचान हेड कॉन्स्टेबल सोमवीर और कॉन्स्टेबल संतानो और राकेश दास के तौर पर हुई है। तीनों सीआरपीएफ की 46वीं बटालियन में तैनात हैं।


Share

Check Also

नई दिल्ली@करोड़ों खर्च के बाद भी बढ़ा प्रदूषण जहरीली होती यमुना पर सुप्रीम कोर्ट सख्त,राज्य सरकारों को लगाई फटकार

Share नई दिल्ली,16 नवम्बर 2026। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यमुना की सफाई पर भारी …

Leave a Reply