30 नवंबर को ड्राफ्ट,21 जनवरी 2027 में फाइनल लिस्ट आएगी
नई दिल्ली,05 नवम्बर 2026। भारत निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) की घोषणा की। इस प्रक्रिया का उद्देश्य पात्र मतदाताओं, खासकर युवाओं और पहली बार वोट देने वाले लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल करना है। आयोग के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश,चंडीगढ़,दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव, मिजोरम,ओडिशा और सिक्किम में यह अभियान चलाया जाएगा।
30 नवंबर को जारी
होगी मसौदा मतदाता सूची
चुनाव आयोग के अनुसार, इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मसौदा मतदाता सूची 30 नवंबर को प्रकाशित की जाएगी। वहीं, अंतिम मतदाता सूची 21 जनवरी 2027 को जारी होगी। इस अभियान के तहत उन लोगों को भी पहले से आवेदन करने की सुविधा मिलेगी,जो 2027 में 1 अप्रैल,1 जुलाई और 1 अक्टूबर को मतदान के योग्य हो जाएंगे।
राज्यों को जरूरी संसाधन जुटाने के निर्देश
चुनाव आयोग ने संबंधित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को निर्देश दिया है कि वे इस प्रक्रिया को पूरा कराने के लिए पर्याप्त कर्मचारियों और जरूरी संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित करें। चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट में मतदाताओं के पते एक समान तरीके से दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। इससे किसी मतदाता का घर और मतदान क्षेत्र पहचानने में आसानी होगी।
क्या है स्पेशल समरी रिवीजन?
स्पेशल समरी रिवीजन के तहत मौजूदा वोटर लिस्ट को अपडेट किया जाता है। इसमें नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़े जाते हैं और मतदाता सूची में मौजूद गलतियों को ठीक किया जाता है। यह स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन से अलग प्रक्रिया है। स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन में मतदाताओं का घर-घर जाकर सत्यापन किया जाता है,जबकि स्स्क्र में मौजूदा मतदाता सूची को आधार बनाकर उसमें बदलाव किए जाते हैं।तेलंगाना शामिल हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur