पान मसाला की पैकिंग और टेप में छिपाकर रखी थी गांजे की खेप
रायपुर,23 सितम्बर 2026। रायपुर में नशे के खिलाफ पुलिस ने 48 घंटे के भीतर तीन थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की। सरस्वती नगर,कबीर नगर और टिकरापारा पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कुल 14.555 किलो गांजा जब्त किया। कार्रवाई में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने गांजे के साथ ई-रिक्शा, मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 9.56 लाख रुपए बताई गई है। सरस्वती नगर पुलिस को 22 सितंबर को सूचना मिली थी कि कोटा के वाटिका नगर खाली मैदान के पास ई-रिक्शा में दो लोग गांजा लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी में ‘मधुबन पान मसाला सजल’ लिखी पैकिंग के अंदर टेप में लिपटा 9.440 किलो गांजा मिला। पुलिस ने गांजे के साथ ई-रिक्शा भी जब्त किया है। जब्त सामान की कीमत करीब 7.50 लाख रुपए बताई गई है। इस मामले में ईशु दास क्षत्रिय (44) और संजु महानंद (27) को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। कबीर नगर पुलिस ने फेस-04 इलाके में कार्रवाई कर 2.615 किलो गांजा जब्त किया। पुलिस ने मौके से 24 वर्षीय गुरमीत मार्कण्डेय को गिरफ्तार किया। उसके साथ एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा गया है। पुलिस ने गांजे के साथ दो मोबाइल फोन और एक भ्ङ्कस् क्रड्डद्बस्रद्गह्म् बाइक जब्त की है। जब्त सामान की कीमत करीब 81,500 रुपए बताई गई है।
नाबालिग की पहचान कानूनी प्रावधानों के तहत गोपनीय रखी गई है। 23 सितंबर को टिकरापारा पुलिस को सूचना मिली कि भाठागांव बस स्टैंड के गेट नंबर-1 के पास एक व्यक्ति गांजा बेचने की फिराक में है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर 31 वर्षीय शैफ अली उर्फ बाबू जीएसटी को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास पीले रंग के थैले के अंदर टेप से लिपटा पैकेट मिला। इसमें 2.500 किलो गांजा था, जिसकी कीमत करीब 1.25 लाख रुपए बताई गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur