एमएलए चंद्राकर बोले… बीजेपी का झंडा फहराते पुराना वीडियो स्वतंत्रता दिवस पर शेयर किया,माफी मांगे
धमतरी,22 सितम्बर 2026 । छत्तीसगढ़ में बीजेपी विधायक चंद्राकर ने सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर के खिलाफ मानहानि का केस किया है। दरअसल, 15 अगस्त को एमएलए अजय चंद्राकर का पार्टी का तिरंगा फहराते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था। आरोप है कि इसे स्वतंत्रता दिवस से जोड़कर वायरल किया गया। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नेहा सिंह राठौर ने इस वीडियो को पोस्ट किया,जिसमें दावा किया गया कि धमतरी जिले में भाजपा नेताओं ने स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज की जगह बीजेपी का झंडा फहराया था, जबकि शिकायतकर्ता का कहना है कि यह पार्टी के एक कार्यक्रम का पुराना वीडियो है। इस पोस्ट के खिलाफ भाजपा प्रदेश प्रवक्ता उज्जवल दीपक ने सिविल लाइन थाने में शिकायत की, जिसके बाद दोनों के खिलाफ एफआईआर भी हुई थी। अब मानहानि केस हुआ है। विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि बिना सोचे-समझे ऐसी हरकत नहीं करनी चाहिए। सभी कार्यकर्ता मिलकर कांग्रेस के इस झूठे नैरेटिव से लड़ेंगे। जिनके पास मुद्दा, संस्कार और विचार नहीं होते, वे ऐसी हरकतें करते हैं। उन्होंने बताया कि मानहानि में राशि नहीं बल्कि सजा की मांग की गई है।
वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने धमतरी सिटी कोतवाली थाने का घेराव कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की थी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 तथाकथित पत्रकार भाइयों को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने पुराने वीडियो को एडिट किया था, जो भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का था।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur