टामन सोनवानी,उत्कर्ष चंद्राकर और चेतन बोरघरिया के खिलाफ कोर्ट में चालान,तीनों जेल में हैं…
रायपुर,22 सितम्बर 2026 । छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग पेपर लीक और चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चार्जशीट पेश कर दी है। पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी, उत्कर्ष चंद्राकर और अपर कलेक्टर चेतन बोरघरिया के खिलाफ ईडी कोर्ट में चालान पेश किया गया है। चार्जशीट में 99 पेज की समरी शामिल है। इसके साथ करीब 3700 पेज के सपोर्टिंग डॉक्युमेंट्स भी कोर्ट में पेश किए गए हैं। ईडी ने पूर्व छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी को 25 जुलाई 2026 को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से वह जेल में हैं। वहीं, उत्कर्ष चंद्राकर और चेतन बोरघरिया भी जेल में हैं। इस मामले में ईडी ने 2020 और 2021 की छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग राज्य सेवा परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर जांच शुरू की थी। यह जांच ईओडब्ल्यू/एसीबी की एफआईआर और बाद में सीबीआइ की जांच के आधार पर शुरू हुई थी। ईडी की जांच में भर्ती नियमों में बदलाव का मामला भी सामने आया है। एजेंसी के मुताबिक, 2021 में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के भर्ती नियमों में बदलाव कर ‘family ’ यानी परिवार की परिभाषा से ‘nephew शब्द हटा दिया गया। ईडी का आरोप है कि इस बदलाव से टामन सिंह सोनवानी के रिश्तेदारों के चयन का रास्ता आसान हुआ।
ईडी का आरोप…चेयरमैन रहते पेपर लीक और चयन में गड़बड़ी की साजिश
ईडी के मुताबिक,छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के चेयरमैन रहते टामन सिंह सोनवानी ने कुछ सरकारी कर्मचारियों और निजी लोगों के साथ मिलकर पेपर लीक करने और चयन प्रक्रिया में हेरफेर की साजिश रची। एजेंसी का आरोप है कि इसके बदले अवैध रकम ली गई और उनके रिश्तेदारों समेत पसंदीदा अभ्यर्थियों का वरिष्ठ सरकारी पदों पर चयन कराने की कोशिश की गई। इनमें डिप्टी कलेक्टर और डीएसपी जैसे पद शामिल थे।
अवैध रकम कैश और बैंक ट्रांजैक्शन से जुटाने का दावा
जांच एजेंसी के मुताबिक, अपराध से हुई आय यानी Proceeds of Crime का कुछ हिस्सा कैश में लिया गया और कुछ रकम को अलग-अलग बैंक खातों के जरिए कई स्तरों पर ट्रांजैक्शन कर रूट किया गया। ईडी इसी रकम के स्रोत और मनी ट्रेल का पता लगाने में जुटी है। एजेंसी का कहना है कि टामन सिंह सोनवानी से पूछताछ में अपराध से हुई आय का पता लगाने,पैसों के लेन-देन की कड़ी स्थापित करने और मामले में शामिल दूसरे लोगों की पहचान करने की कोशिश की गई।
सीबीआई भी दाखिल कर चुकी है चार्जशीट
इस मामले में ईडी से पहले सीबीआइ भी जांच कर चुकी है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की 2020 और 2021 की राज्य सेवा परीक्षाओं में कथित पेपर लीक, चयन प्रक्रिया में हेरफेर और भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कई एजेंसियों ने की है। हाल की ईडी कार्रवाई में पूर्व मुख्यमंत्री के तत्कालीन ह्रस्ष्ठ और वर्तमान अपर कलेक्टर चेतन बोरघरिया को भी गिरफ्तार किया गया है। ईडी उनकी भूमिका और कथित पैसों के लेन-देन की जांच कर रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur