Breaking News

रायपुर@ असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव…कार के शीशे टूटे

Share


बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प,बघेल बोले…अंग्रेजों से डरेंगे नहीं \
रायपुर,22 सितम्बर 2026 ।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और असम कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल के काफिले पर हमला हुआ है। बघेल सोमवार को नागांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के लिए पहुंचे थे। आरोप है कि समागुड़ी के बरमा इलाके में ख्छ्वक्क कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए और गो बैक के नारे लगाए। इससे स्थिति बिगड़ गई। भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। इस दौरान कुछ लोगों ने भूपेश बघेल की गाड़ी पर पत्थरों और बोतलों से हमला कर दिया। बघेल के साथ असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई,धुबरी सांसद रकीबुल हुसैन और कांग्रेस प्रत्याशी सिबामोनी बोरा मौजूद थे।
घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे। स्थिति को नियंत्रित करने पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस ने इस मामले में 2 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इस घटना के बाद भूपेश बघेल ने कहा कि हम गांधी जी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे। अंग्रेजों से नहीं डरेंगे। वहीं, कांग्रेस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि भूपेश बघेल और गौरव गोगोई पूरी तरह सुरक्षित हैं। पार्टी ने मांग की है कि घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
काले झंडे दिखाने के बाद बढ़ा विवाद : कांग्रेस नेताओं के अनुसार कांग्रेस के सीनियर लीडर्स का काफिला चुनावी सभा के लिए जा रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने काले झंडे दिखाए और ‘गो बैक’ के नारे लगाए। इसके बाद स्थिति बिगड़ गई और कांग्रेस के काफिले से जुड़ी गाडि़यों पर पत्थर फेंके जाने की बात सामने आई। कुछ लोगों के चेहरे ढके होने की भी रिपोर्ट है। घटना में वाहनों के शीशे टूटने और पत्रकारों के साथ कथित मारपीट की जानकारी सामने आई है। हालांकि,पथराव की शुरुआत किसने की और हिंसा के लिए कौन जिम्मेदार था,इसकी स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस और सीआरपीएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को हटाया। स्थिति नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किए जाने की भी बात सामने आई है।
पुलिस के मुताबिक सुरक्षाबलों पर भी पथराव की सूचना मिली। घटना के बाद कांग्रेस नेताओं को सुरक्षा घेरे में वहां से निकाला गया।
गोगोई ने बीजेपी पर लगाया आरोपः घटना के बाद गौरव गोगोई ने सोशल मीडिया पोस्ट में आरोप लगाया कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उस गाड़ी पर पत्थर और बोतलें फेंकी, जिसमें वे और भूपेश बघेल मौजूद थे। उन्होंने कहा कि पुलिस से पहले ही भीड़ को नियंत्रित करने का अनुरोध किया गया था।
अंग्रेजों से नहीं डरेंगे : भूपेश बघेल
भूपेश बघेल ने कहा कि लौटते समय भी हमारी गाड़ी पर पथराव हुआ। वहां कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। इस बात को निर्वाचन आयोग के संज्ञान में लाया गया है। सभी भाजपा के कार्यकर्ताओं की तरह काम कर रहे हैं। इनसे न्याय की उम्मीद नहीं की जा सकती है। हम गांधीजी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे। अंग्रेजों से नहीं डरेंगे।


Share

Check Also

धमतरी@ छत्तीसगढ़ में सुप्रिया श्रीनेत और नेहा राठौर पर मानहानि केस

Share एमएलए चंद्राकर बोले… बीजेपी का झंडा फहराते पुराना वीडियो स्वतंत्रता दिवस पर शेयर किया,माफी …

Leave a Reply