Breaking News

सूरजपुर@भटगांव विधानसभा के 7 धान उपार्जन केंद्र होंगे सुविधा-संपन्न

Share


69.58 लाख रुपए से पक्के फड़ निर्माण एवं समतलीकरण कार्य को मिली स्वीकृति,किसानों को मिलेगी बेहतर उपार्जन सुविधा

-संवाददाता-
सूरजपुर,22 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। किसानों को धान उपार्जन के दौरान बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में भटगांव विधानसभा क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहल की गई है,भटगांव विधायक एवं कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र के सात धान उपार्जन केंद्रों में पक्के फड़ निर्माण एवं समतलीकरण कार्य के लिए कुल 69.58 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है, इस कार्य से उपार्जन केंद्रों की आधारभूत सुविधाएं मजबूत होंगी और किसानों को धान बेचने के दौरान अधिक व्यवस्थित व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी।
सात उपार्जन केंद्रों में होंगे कार्य-
स्वीकृत कार्यों में सूरजपुर विकासखंड के टमकी, सिरसी, करोटी बी, खोपो,बतरा,सांवारांवां एवं कुर्रीडीह स्थित धान उपार्जन केंद्र शामिल हैं,प्रत्येक उपार्जन केंद्र में 9.94 लाख रुपए की लागत से पक्के फड़ निर्माण एवं समतलीकरण का कार्य कराया जाएगा,सातों केंद्रों के लिए स्वीकृत राशि को मिलाकर कुल लागत 69.58 लाख रुपए है,धान उपार्जन के दौरान केंद्रों में बड़ी मात्रा में धान की आवक होती है ऐसे में फड़ की स्थिति और परिसर का समतलीकरण उपार्जन व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है,पक्के फड़ बनने और परिसर के समतलीकरण से धान की आवक, खरीदी तथा रख-रखाव से जुड़ी व्यावहारिक परेशानियों को कम करने में मदद मिलेगी।
किसानों को मिलेगी व्यवस्थित सुविधा- उपार्जन केंद्रों में आधारभूत अधोसंरचना मजबूत होने से किसानों को धान बेचने के दौरान बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी, पक्के फड़ और समतल परिसर से धान रखने तथा खरीदी प्रक्रिया को व्यवस्थित करने में भी सुविधा होगी,इससे उपार्जन केंद्रों की कार्यप्रणाली को अधिक सुचारू बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है,किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए भटगांव विधानसभा क्षेत्र में अधोसंरचना विकास को गति देने के क्रम में यह स्वीकृति महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है,मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से स्वीकृत इन कार्यों के पूरा होने के बाद सातों धान उपार्जन केंद्रों में सुविधाओं का विस्तार होगा,धान खरीदी के दौरान किसानों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने और उपार्जन व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से पक्के फड़ निर्माण एवं समतलीकरण कार्य को स्वीकृति दी गई है,इससे संबंधित केंद्रों पर धान खरीदी की व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी और किसानों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलने की उम्मीद है।


Share

Check Also

सूरजपुर@सेवा संकल्प अभियान की गतिविधियों को लेकर सख्त निर्देश

Share सभी राष्ट्रीय कार्यक्रमों में शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने के निर्देश : डॉ. प्रशांत सिंह …

Leave a Reply