Breaking News

रायपुर@छत्तीसगढ़ राज्य सम्मान 13 क्षेत्रों की दिग्गज प्रतिभाओं को मिलेगा अलंकरण,5 अक्टूबर तक करें आवेदन

Share

रायपुर,20 सितम्बर 2026। छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग द्वारा विभिन्न कला,साहित्य,संस्कृति एवं सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को प्रदान किए जाने वाले राज्य सम्मान 2026 के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। विभाग द्वारा स्थापित 12 राज्य स्तरीय सम्मान एवं 1 राष्ट्रीय सम्मान के लिए निर्धारित प्रारूप में 5 अक्टूबर 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चयनित प्रतिभाओं को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित ‘राज्योत्सव 2026’ के राज्य अलंकरण समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
आवेदन और पात्रता की प्रक्रिया
राज्य सम्मान के लिए इच्छुक पात्र व्यक्ति निर्धारित प्रारूप में अपनी प्रविष्टियां प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन में आवेदक का नाम, पता, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि एवं आयु के साथ प्रस्तावक का विवरण तथा आवेदक की उपलब्धियों का संक्षिप्त ब्यौरा देना होगा। आवेदक द्वारा पूर्व में प्राप्त सम्मान एवं पुरस्कारों की जानकारी भी निर्धारित प्रारूप में प्रस्तुत करनी होगी,जिसमें अंतर्राष्ट्रीय,राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला स्तर के पुरस्कार शामिल हैं। शासकीय सेवा में कार्यरत आवेदकों को सामान्य प्रशासन विभाग से अनुमति पत्र संलग्न करना होगा। संस्कृति विभाग द्वारा वर्ष 2026 के लिए विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट योगदान को सम्मानित किया जाएगा। पं. सुन्दरलाल शर्मा सम्मान हिन्दी साहित्य के लिए, दाऊ मंदराजी सम्मान लोक नाट्य एवं लोक शिल्प के लिए तथा चक्रधर सम्मान शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य के लिए प्रदान किया जाएगा।
इसके अलावा देवदास बंजारे स्मृति पुरस्कार,लाला जगदलपुरी साहित्य पुरस्कार,हबीब तनवीर सम्मान,लक्ष्मण मस्तुरिया सम्मान और खुमान साव सम्मान जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कार विभिन्न कला क्षेत्रों में दिए जाएंगे।


Share

Check Also

सूरजपुर @ एसपी योगेश कुमार पटेल ने किया थाना अजाक का वार्षिक निरीक्षण

Share वेशभूषा और टर्नआउट का लिया जायजा,अधिकारी-जवानों की समस्याएं सुनीं अभिलेखों को अद्यतन रखने और …

Leave a Reply