Breaking News

बिलासपुर@बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में से 18 भारतीय निकले

Share


रायपुर डिटेंशन सेंटर से 15 दिन बाद रिहा
बिलासपुर,19 सितम्बर 2026। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी इलाके से बांग्लादेशी नागरिक होने के संदेह में पकड़े गए 23 लोगों में से 18 भारतीय नागरिक निकले हैं। मुर्शिदाबाद और संबंधित थाना क्षेत्रों से दस्तावेज और पहचान का सत्यापन होने के बाद 15 दिन में इन्हें रायपुर के होल्डिंग/डिटेंशन सेंटर से रिहा कर दिया गया। अब बचे 5 लोगों के दस्तावेजों की जांच चल रही है।
पुलिस ने इनके दूसरे दस्तावेज भी मंगाए हैं। कुछ दस्तावेजों में कमी मिली है, जबकि कुछ लोगों के नाम एसआईआर से हटाए जाने की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस इन दस्तावेजों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी। दरअसल, स्पेशल टास्क फोर्स गठित कर सिरगिट्टी इलाके में अभियान चलाकर 23 लोगों को संदिग्ध मानते हुए पकड़ा गया था। पुलिस ने बताया था कि,जिले में करीब 2 महीने तक चले अभियान में 1162 लोगों की जांच की गई थी। जिसके बाद इन 23 लोगों के दस्तावेज और पहचान संदिग्ध पाए गए। इसके बाद पुलिस टीम मुर्शिदाबाद,जंगीपुर और आसपास के संबंधित थाना क्षेत्रों तक पहुंची।


Share

Check Also

सूरजपुर/भैयाथान@ लाखों की लागत वाली सीसी सड़क से गायब हुआ सीमेंट,17 माह में उखड़ी गिट्टियां

Share डीएमएफ मद से 20 लाख रुपये की लागत से हुआ था निर्माण,गुणवत्ता पर उठे …

Leave a Reply