रायपुर में जगमगाए इलेक्ट्रॉनिक दीपक,बिलासपुर में रंगोली,अधिकारियों-टीचरों की लगी ड्यूटी
रायपुर,17 सितम्बर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए गुरुवार को छत्तीसगढ़ में‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदेशभर में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए 1.50 करोड़ से अधिक दीये प्रज्वलित किए।इस काम में अधिकारी-कर्मचारी और सरकारी शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। बिलासपुर में पोडियम पर भारत के नक्शे के बीच रंगोली से पीएम मोदी की तस्वीर बनाई गई। वहीं जगदलपुर, भिलाई और अन्य सभी जिलों में दीपोत्सव का कार्यक्रम किया गया। गांव से लेकर शहर तक विभिन्न स्थानों पर दीप प्रज्वलन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घ सार्वजनिक जीवन,सेवा भावना और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के प्रति जनभावनाएं व्यक्त की गईं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना जीवन राष्ट्र और जनसेवा को समर्पित किया है। उनके नेतृत्व में भारत ने विकास, जनकल्याण और राष्ट्रीय स्वाभिमान के क्षेत्र में अनेक अभूतपूर्व और ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur