रायपुर,16 सितम्बर 2026। छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। विभाग ने जिला आबकारी अधिकारी,सहायक जिला आबकारी अधिकारी,आबकारी उपनिरीक्षक, हेड कॉन्स्टेबल,कॉन्स्टेबल,क्लर्क,ड्राइवर,प्यून समेत 165 अधिकारी-कर्मचारियों की पदस्थापना बदली है। जारी सूची के मुताबिक रायपुर, कोरबा, सरगुजा, बिलासपुर,जशपुर,बस्तर,कांकेर,दुर्ग, राजनांदगांव, नारायणपुर समेत कई जिलों में पदस्थ कर्मचारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। कुछ तबादले प्रशासनिक आधार पर, जबकि कई कर्मचारियों के स्थानांतरण स्वयं के व्यय पर किए गए हैं।
12 डिस्टि्रक्ट एक्साइज ऑफिसर्स का ट्रांसफर : नई जारी ट्रांसफर लिस्ट में 12 डिस्टि्रक्ट एक्साइज ऑफिसर्स को नई जि़म्मेदारियां दी गई हैं। इसके अलावा,31 असिस्टेंट डिस्टि्रक्ट एक्साइज ऑफिसर्स और 57 एक्साइज सब-इंस्पेक्टर्स के काम करने की जगहें भी बदली गई हैं। डिपार्टमेंट में यह एडमिनिस्ट्रेटिव फेरबदल सिफऱ् ऑफिसर्स तक ही सीमित नहीं है। फील्ड स्टाफ, ऑफिस और सपोर्ट स्टाफ को भी रीअसाइन किया गया है।
कॉन्स्टेबल से ड्राइवर और चपरासी तक ट्रांसफर : ऑर्डर के मुताबुक, 39 हेड कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबल का भी ट्रांसफर किया गया है। 12 क्लर्क और 14 ड्राइवर और चपरासी को नई पोस्टिंग दी गई है। इससे एक्साइज डिपार्टमेंट की नई जारी लिस्ट में ट्रांसफर की कुल संख्या 165 ऑफिसर्स और एम्प्लॉइज हो गई है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur