Breaking News

सोनहत/कोरिया@सड़क हादसे में मासूम बच्ची की मौत पर परिजनों को बंधाया ढांढस

Share


अकलासरई में शोकाकुल परिवार से मुलाकात और अमरा में ग्रामीणों से किया संवाद
-संवाददाता-
सोनहत/कोरिया 15 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)।
पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने सोनहत क्षेत्र का सघन दौरा कर हादसों से प्रभावित और शोकाकुल परिवारों से मुलाकात की, उन्होंने पीडि़त परिवारों के बीच पहुंचकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दुख की घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया, दौरे के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से भी सीधा संवाद कर क्षेत्र की समस्याओं और स्थानीय परिस्थितियों की जानकारी ली।
सड़क हादसे में मासूम बच्ची के निधन पर जताया शोक- दौरे की शुरुआत रजौली-धनपुर मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाली मासूम बच्ची के घर से हुई, पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और बच्ची के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की, उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस कठिन समय में परिवार को अकेला महसूस नहीं करना चाहिए, उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा क्षेत्र पीडि़त परिवार के साथ खड़ा है, कमरो ने परिवार के सदस्यों से घटना को लेकर चर्चा की और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
अकलासरई में जायसवाल परिवार से मुलाकात- इसके बाद पूर्व विधायक ग्राम अकलासरई पहुंचे, यहां उन्होंने सीताराम जायसवाल के निवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की। परिवार के सदस्यों से बातचीत करते हुए उन्होंने अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं, गुलाब कमरो ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिजनों को इस कठिन परिस्थिति का सामना करने की शक्ति मिलने की कामना की, उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि जरूरत के समय वे उनके साथ खड़े रहेंगे।
अमरा में ग्रामीणों से सीधा संवाद- दौरे के अंतिम चरण में पूर्व विधायक ने ग्राम अमरा पहुंचकर ग्रामीणों और आम नागरिकों से संवाद किया, उन्होंने चौपाल शैली में लोगों के बीच बैठकर गांव के हालात की जानकारी ली और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, इस दौरान ग्रामीणों ने स्थानीय स्तर की विभिन्न समस्याओं और जरूरतों से उन्हें अवगत कराया, कमरो ने ग्रामीणों से बातचीत करते हुए क्षेत्र की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया तथा समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया, पूर्व विधायक का यह दौरा जहां हादसों और दुख की घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ संवेदना व्यक्त करने तक सीमित रहा, वहीं अमरा में ग्रामीणों के साथ सीधे संवाद के जरिए क्षेत्रीय समस्याओं को समझने का प्रयास भी किया गया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@जमीन बेचने के नाम पर 65 वर्षीय बुजुर्ग से 18 लाख की ठगी,तीन पर केस दर्ज

Share चेक लेकर खाते से रकम निकाली,धमकाने का भी आरोप -संवाददाता-अम्बिकापुर,15 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। जमीन …

Leave a Reply