Breaking News

भटगांव,@ तेज रफ्तार ट्रक से बाइक की भिड़ंत,13 वर्षीय बालिका की मौत

Share


-संवाददाता-
भटगांव,09 अगस्त 202६ (घटती-घटना)।
थाना क्षेत्र में रविवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में 13 वर्षीय बालिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी सहेली गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा भटगांव एसईसीएल जीएम कार्यालय के पास सोनू इलेक्ट्रॉनिक्स के सामने हुआ। घायल बालिका को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार तिलसुआपारा निवासी 13 वर्षीय बालिका अपनी सहेली के साथ रविवार सुबह करीब 11.30 बजे बाइक से मंदिर जा रही थी। दोनों डीएव्ही स्कूल की ओर से होते हुए एसईसीएल जीएम कार्यालय के पास पहुंची थीं। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक क्रमांक सीजी 29 एएच 5148 से बाइक की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक बालिका ट्रक की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई।
पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल : हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही भटगांव पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बालिका को अस्पताल पहुंचाया। यहां उसका उपचार जारी है। पोस्टमार्टम के बाद मृतका का शव परिजनों को सौंप दिया गया। बेटी की मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ब्रेकर पर अनियंत्रित हुई बाइक : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक और ट्रक दोनों की रफ्तार काफी तेज थी। बताया जा रहा है कि घटनास्थल से कुछ दूरी पहले ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होकर सडक के दाहिनी ओर चली गई। इसी दौरान जगन्नाथपुर सीएचपी की ओर से आ रहे कोयला परिवहन में लगे ट्रक से बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। घटनास्थल पर एक पॉलीथिन में अगरबत्ती सहित पूजा सामग्री भी बिखरी मिली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


Share

Check Also

GHATATI-GHATANA PAPER PDF 10 AUGUST 2026

Share 10 AUGUST 2026 AMBIKAPUR GG NEWS PAPER1 11Download Share

Leave a Reply