Breaking News

बैकुण्ठपुर@ आईआईटी दिल्ली से एम.टेक की उपाधि हासिल कर अनुराग जायसवाल ने बढ़ाया कोरिया का गौरव

Share


पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जायसवाल के पुत्र अनुराग की उपलब्धि पर परिवार में खुशी,कड़ी मेहनत और समर्पण को मिली सफलता
-संवाददाता-
बैकुण्ठपुर,08 अगस्त 2026 (घटती-घटना)।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (आईआईटी दिल्ली) से निर्माण इंजीनियरिंग एवं प्रबंध में प्रौद्योगिकी निष्णात यानी M.Tech की उपाधि सफलतापूर्वक प्राप्त कर अनुराग जायसवाल ने अपने परिवार के साथ-साथ कोरिया जिले का नाम भी गौरवान्वित किया है, उनकी इस उपलब्धि पर परिवार,शुभचिंतकों और परिचितों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं,अनुराग जायसवाल को यह सफलता उनकी मेहनत,लगन, समर्पण और दृढ़ संकल्प का परिणाम मानी जा रही है,देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली से उच्च शिक्षा की महत्वपूर्ण उपाधि हासिल करना उनके शैक्षणिक सफर की उल्लेखनीय उपलब्धि है।
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जायसवाल ने दी बधाई-अनुराग जायसवाल के पिता एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जायसवाल ने अपने बेटे की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं,उन्होंने कहा कि अनुराग ने अपनी मेहनत और लगन से परिवार का गौरव बढ़ाया है,आईआईटी दिल्ली जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से M.Tech की उपाधि प्राप्त करना पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है,परिवार के सदस्यों ने भी अनुराग को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी वर्षों की मेहनत और निरंतर प्रयास का शानदार परिणाम है, परिवार ने कहा कि अनुराग ने अपनी पढ़ाई के दौरान जिस समर्पण और दृढ़ता के साथ लक्ष्य की ओर कदम बढ़ाया, उसका परिणाम आज सामने है।
परिवार ने कहा…आपकी सफलता पर हमें गर्व-अनुराग की सफलता पर मां, पिता, बहन और परिवार के अन्य सदस्यों ने खुशी व्यक्त की। परिवार का कहना है कि अनुराग की यह उपलब्धि केवल एक शैक्षणिक उपाधि हासिल करना नहीं,बल्कि उनके परिश्रम और लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता की पहचान है, परिवारजनों ने अनुराग को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि‘आपकी मेहनत,समर्पण और दृढ़ संकल्प का यह शानदार परिणाम है,हमें आपकी इस उपलब्धि पर बेहद गर्व है,उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि अनुराग की यह सफलता उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो और वे आगे भी अपने कार्यक्षेत्र में निरंतर सफलता हासिल करते हुए नई ऊंचाइयों को छुएं।
कोरिया के युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक उपलब्धि-आईआईटी दिल्ली जैसे देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान से M.Tech की उपाधि हासिल करना अनुराग जायसवाल की व्यक्तिगत उपलब्धि के साथ-साथ क्षेत्र के युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है, उनकी सफलता यह संदेश देती है कि निरंतर मेहनत,अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण के माध्यम से उच्च स्तर की शैक्षणिक उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।
अनुराग की इस उपलब्धि पर परिवार और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल,उज्ज्वल और सुखद भविष्य की कामना की है।


Share

Check Also

GHATATI-GHATANA PAPER PDF 10 AUGUST 2026

Share 10 AUGUST 2026 AMBIKAPUR GG NEWS PAPER1 11Download Share

Leave a Reply