Breaking News

सूरजपुर@ सूरजपुर में एमपावर इंटरस्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ…

Share

.
उद्घाटन मुकाबले में रिवरडेल वर्ल्ड स्कूल,गोंदिया ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया ग्लोबल स्कूल,रायपुर को 3-1 से हराया
मेहनत,अनुशासन और खेल भावना ही सफलता की असली पहचान : एसपी योगेश पटेल

-संवाददाता-
सूरजपुर,07 अगस्त 2026(घटती-घटना)।
साधु राम विद्या मंदिर,सूरजपुर द्वारा आयोजित एमपावर इंटरस्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट का गुरुवार को भव्य शुभारंभ हुआ, विद्यालय परिसर में आयोजित उद्घाटन समारोह में जिले के पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए,खेलों के प्रति विद्यार्थियों में उत्साह, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित इस तीन दिवसीय टूर्नामेंट की शुरुआत खिलाडि़यों के परिचय, ध्वजारोहण,दीप प्रज्ज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। समारोह में खिलाडि़यों ने खेल भावना,अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन का संकल्प लिया। विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल के बीच विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे खिलाडि़यों ने पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिता का आगाज किया,मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि मेहनत,अनुशासन और खेल भावना जीवन में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है,उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक फिटनेस तक सीमित नहीं हैं,बल्कि यह नेतृत्व क्षमता, टीम भावना,आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित करने का भी प्रभावी माध्यम हैं, उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में हार से कभी घबराना नहीं चाहिए और जीत पर अहंकार नहीं करना चाहिए,सफलता उन्हीं को मिलती है जो लगातार मेहनत करते हैं और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहते हैं,एसपी पटेल ने अपने छात्र जीवन और यूपीएससी परीक्षा की तैयारी से जुड़े अनुभव भी विद्यार्थियों के साथ साझा किए,उन्होंने कहा कि स्कूली जीवन में नकारात्मक सोच से दूर रहकर सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ निरंतर आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए,उन्होंने सभी प्रतिभागी टीमों को उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं,कार्यक्रम में एमपावर के डायरेक्टर गोविंद मुदलियार,एचआर सुश्री निधि, साधु राम विद्या मंदिर के डायरेक्टर डॉ. राहुल अग्रवाल,एसएमसी अध्यक्ष सुनील अग्रवाल,पूर्व पार्षद संजय डोसी, विद्यालय की प्राचार्या खुशबू सिंह तथा उप-प्राचार्य दीन दयाल तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे,कार्यक्रम का संचालन तुलेश्वर राजवाड़े,दीपक पटले और निदा फ़ाजली ने किया,विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का स्वागत कर स्मृति चिह्न भेंट किए, टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला कोलंबिया ग्लोबल स्कूल,रायपुर और रिवरडेल वर्ल्ड स्कूल,गोंदिया के बीच खेला गया, दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और निर्धारित समय तक मुकाबला बराबरी पर रहा,इसके बाद मैच का निर्णय पेनल्टी शूटआउट से किया गया, जिसमें रिवरडेल वर्ल्ड स्कूल,गोंदिया ने 3-1 से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में विजयी शुरुआत की, उद्घाटन समारोह में विद्यालय परिवार,विभिन्न प्रतिभागी विद्यालयों के शिक्षक,प्रशिक्षक,अभिभावक एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे,पूरे आयोजन में उत्साह, अनुशासन और खेल भावना का उत्कृष्ट वातावरण देखने को मिला,यह इंटरस्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट तीन दिनों तक चलेगा, जबकि इसका फाइनल मुकाबला एवं समापन समारोह 8 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने उम्मीद जताई कि प्रतियोगिता से विद्यार्थियों में खेल प्रतिभा निखरेगी और उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर मिलेगा।


Share

Check Also

सूरजपुर@ मुफ्त सफर नहीं मिला तो निजी सुरक्षा गार्ड ने बीच रास्ते रुकवाई स्कूल बस,चालक पर बंदूक तानकर की मारपीट

Share बाइक से पीछा कर काली मंदिर के पास रोकी बस,छात्र-छात्राओं के सामने की वारदात …

Leave a Reply