बिलासपुर,07 अगस्त 2026। एक पांच साल की मासूम बच्ची के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक मोहल्ले में खेल रही बच्ची को साçइकल सिखाने के बहाने जंगल ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सीपत थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार सीपत थाना क्षेत्र की रहने वाली पांच साल की बच्ची बुधवार की सुबह अपने घर के पास मोहल्ले में खेल रही थी। उसी समय दीपक पटेल (30) वहां से गुजर रहा था। युवक ग्राम नीरतू का रहने वाला है। बच्ची को देखकर उसकी नीयत बिगड़ गई। उसने बच्ची को साçइकल सिखाने का झांसा दिया, जिसके बाद अपने साथ रेलहा जंगल की तरफ ले गया। इधर,दोपहर तक बच्ची घर नहीं पहुंची,तब परेशान परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान लोगों से पूछताछ में पता चला कि बच्ची को दीपक पटेल के साथ जाते देखा गया है। इससे घबराए परिजन बच्ची और दीपक को ढूंढते हुए जंगल तरफ गए। उन्होंने रास्ते में दीपक को पकड़ लिया। जब मां ने अपनी बच्ची से पूछताछ की,तब पता चला कि दीपक उसे साइकिल सिखाने के बहाने ले गया था। जिसके बाद जंगल में ले जाकर गंदा काम किया। यह सुनकर मां का दिल सहम गया। बच्ची की मां ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद आरोपी दीपक को ले जाकर पुलिस को सौंप दिया। इस मामले में बच्ची की तरफ से उसकी मां ने थाने में शिकायत की, जिस पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur