Breaking News

रायपुर@सीएम साय की बड़ी घोषणा,माघ पूर्णिमा पर रहेगा सरकारी अवकाश

Share



रायपुर,04 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में मंगलवार को राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में प्रदेश स्तरीय कलश वंदन अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संत समाज, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि और श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने गुरु रविदास के विचारों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं,जिन्हें सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने संबोधन में घोषणा की कि अब हर वर्ष माघ पूर्णिमा के अवसर पर पूरे छत्तीसगढ़ में सरकारी अवकाश रहेगा। उन्होंने कहा कि इस दिन प्रदेशभर में शराब और अन्य मादक पेय पदार्थों की बिक्री भी पूरी तरह बंद रहेगी। सरकार का उद्देश्य गुरु रविदास के आदर्शों,सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक मूल्यों को सम्मान देना है। मुख्यमंत्री की इस घोषणा का कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया। सीएम साय ने एक और महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि राज्य सरकार के राज्य अलंकरण सम्मान में अब एक प्रतिष्ठित पुरस्कार संत शिरोमणि गुरु रविदास के नाम पर भी प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास ने समाज में समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया था। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और नई पीढ़ी तक उनके संदेश को पहुंचाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। 

Share

Check Also

अम्बिकापुर@ शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,04 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। गांधीनगर थाना पुलिस ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर …

Leave a Reply