बैकुंठपुर (कोरिया),02 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। अजय इलेक्टि्रकल बैकुंठपुर के संचालक दिनेश जायसवाल की माताजी एवं अजय मेडिकल स्टोर के संचालक की भाभी श्रीमती कृष्णा जायसवाल का 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अजय जायसवाल (अजय मेडिकल स्टोर) के संचालक की भाभी श्रीमती कृष्णा जायसवाल के निधन का समाचार मिलते ही परिजनों, शुभचिंतकों एवं नगरवासियों में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार को बैकुंठपुर स्थित मुक्तिधाम में पूरे धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में परिजन, रिश्तेदार, मित्र एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur