Breaking News

दुर्ग@चीटियों ने रोके मदर-चाइल्ड यूनिट ऑपरेशन,स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

Share


दुर्ग,31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला अस्पताल से स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। अस्पताल की मदर-चाइल्ड यूनिट के ऑपरेशन थिएटर में अचानक बड़ी संख्या में चींटियां मिलने के बाद हड़कंप मच गया। संक्रमण के खतरे को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन को आनन-फानन में ओटी बंद करना पड़ा। इस घटना ने अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था और मरीजों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिला अस्पताल के एमसीएच यूनिट का ऑपरेशन थिएटर पिछले तीन दिनों से बंद है। इसके कारण यहां होने वाली नियमित सर्जरी प्रभावित हो गई है। अस्पताल में औसतन हर दिन करीब पांच ऑपरेशन किए जाते थे, लेकिन ओटी बंद होने के कारण सभी सर्जरी को टालना पड़ रहा है। इससे मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।स्वास्थ्य विभाग की इस लापरवाही के कारण गंभीर मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। खासकर उन मरीजों को दिक्कत हो रही है, जिन्हें समय पर ऑपरेशन की जरूरत थी। बावजूद इसके, घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन की ओर से कोई बड़ी कार्रवाई सामने नहीं आई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने सिजेरियन डिलीवरी के ऑपरेशन को दूसरे बड़े ऑपरेशन थिएटर यानी मेजर ओटी में स्थानांतरित कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया गया है।हालांकि मेजर ओटी में पहले से ही सीमित संसाधन और जगह उपलब्ध है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ डीआईजी-एसएसपी राजेश अग्रवाल ने किया रक्षित केंद्र का वार्षिक निरीक्षण उत्कृष्ट जवान हुए सम्मानित

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,31 जुलाई 202६ (घटती-घटना)। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल ने शुक्रवार को रक्षित …

Leave a Reply