Breaking News

सूरजपुर@ संत गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष पर भाजपा का देशव्यापी ‘समरसता संकल्प अभियान’ शुरू

Share

29 जुलाई से 20 फरवरी 2027 तक सामाजिक समरसता,संत संपर्क,दीप महोत्सव और समरसता यात्रा सहित होंगे विविध कार्यक्रम
-संवाददाता-
सूरजपुर,30 जुलाई 2026 (घटती-घटना)।
भारतीय जनता पार्टी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 29 जुलाई 2026 (गुरु पूर्णिमा) से 20 फरवरी 2027 (माघ पूर्णिमा) तक देशभर में‘समरसता संकल्प अभियान’ चलाने की घोषणा की है,अभियान के माध्यम से राष्ट्रीय,प्रदेश, जिला, मंडल और ग्राम स्तर तक सामाजिक समरसता, सामाजिक न्याय, सद्भाव और जनजागरण से जुड़े अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, इस संबंध में आयोजित पत्रकार वार्ता में एमसीबी जिले के भाजपा जिला प्रभारी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने अभियान की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज का जीवन सामाजिक समानता,मानवता, सेवा और समरसता का अनुपम उदाहरण है,उन्होंने कहा कि गुरु रविदास महाराज द्वारा प्रतिपादित ‘बेगमपुरा’ का दर्शन ऐसे समाज की कल्पना करता है,जहां किसी प्रकार का भेदभाव,अन्याय या शोषण न हो, उनके विचार आज भी समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
गुरु पूर्णिमा पर होगा ‘समरसता दीप महोत्सव’-अभियान की शुरुआत 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर ‘समरसता दीप महोत्सव’ से हुई,इस दिन देशभर के 51 हजार से अधिक मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलित किए गए, वहीं,वाराणसी स्थित संत रविदास घाट पर 11 हजार दीपों के साथ विशेष दीपोत्सव का आयोजन किया गया।
देशभर में पहुंचेगी जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी– 29 जुलाई से 10 सितंबर तक ‘कलश वंदन अभियान’ चलाया जाएगा, इसके तहत गुरु रविदास महाराज की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर (वाराणसी) की पवित्र मिट्टी से भरे 131 कलश विभिन्न राज्यों के लिए रवाना किए जाएंगे, इन कलशों के माध्यम से देशभर में लगभग 21 हजार स्थानों पर धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
संतों का होगा सम्मान,समाज को दिया जाएगा समरसता का संदेश– 29 जुलाई से 31 अगस्त तक ‘संत संपर्क अभियान’ के अंतर्गत भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गुरु रविदास परंपरा से जुड़े संत-महात्माओं का सम्मान करेंगे तथा समाज के बीच समरसता और सामाजिक सद्भाव का संदेश पहुंचाएंगे।
पंजाब से वाराणसी तक निकलेगी समरसता यात्रा-5 अक्टूबर से 5 नवंबर तक ‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता यात्रा’ निकाली जाएगी,यह यात्रा पंजाब के डेरा सचखंड बल्लां (जालंधर) से प्रारंभ होकर गुरु रविदास महाराज की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर (वाराणसी) पहुंचेगी,यात्रा पंजाब,जम्मू-कश्मीर,हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड,हरियाणा,चंडीगढ़ और दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों से होकर गुजरेगी।
छात्रावासों में होगा ‘समरसता संवाद’- 26 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक ‘छात्रावास संपर्क अभियान’ के अंतर्गत देशभर के छात्रावासों में विद्यार्थियों और युवाओं के साथ‘समरसता संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से नई पीढ़ी को संत गुरु रविदास महाराज के जीवन,विचारों और सामाजिक संदेश से परिचित कराया जाएगा।
’सबका साथ,सबका विकास’ के संकल्प से जोड़ा अभियान- बाबूलाल अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहा ‘सबका साथ,सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ का मंत्र संत गुरु रविदास महाराज की समरसता और सामाजिक न्याय की विचारधारा से प्रेरित है, उन्होंने विश्वास जताया कि यह अभियान समाज में समानता, सद्भाव और राष्ट्रीय एकता को और अधिक मजबूत करेगा, पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी, जिला महामंत्री शशिकांत गर्ग, जिला संयोजक देवधन बिंझिया, संतोष सोनी, हरीश राजवाड़े सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Share

Check Also

रायपुर@ रायपुर में 14.555 किलो गांजा जब्त,4 गिरफ्तार

Share पान मसाला की पैकिंग और टेप में छिपाकर रखी थी गांजे की खेपरायपुर,23 सितम्बर …

Leave a Reply