निरीक्षक,उपनिरीक्षक,एएसआई,प्रधान आरक्षक और आरक्षकों के तबादले,कई थानों को मिले नए प्रभारी
-संवाददाता-
सूरजपुर,30 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने पुलिस विभाग में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया है,जारी आदेश के तहत निरीक्षक,उपनिरीक्षक,सहायक उपनिरीक्षक(एएसआई),प्रधान आरक्षक एवं आरक्षकों सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरण किए गए हैं,सभी स्थानांतरण अग्रिम आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावशील रहेंगे, पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार कई थानों को नए थाना प्रभारी मिले हैं, वहीं पुलिस लाइन में पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभिन्न थाना,चौकी और शाखाओं में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इन निरीक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी-जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक अलरिक लकड़ा को थाना प्रभारी सूरजपुर, फर्डीनंद कुजूर को थाना प्रभारी अजाक तथा रूपेश कुंतल एक्का को थाना प्रभारी विश्रामपुर पदस्थ किया गया है।
उपनिरीक्षकों को भी मिली नई पदस्थापना- उपनिरीक्षक स्तर पर भी महत्वपूर्ण फेरबदल किया गया है,प्रदीप सिदार को थाना प्रभारी प्रेमनगर,अमित गुप्ता को थाना प्रभारी जयनगर,मनोज कुमार सिंह को चौकी प्रभारी खड़गवां,सरफराज अहमद को थाना प्रभारी झिलमिली तथा विराट विशी को थाना प्रभारी रामानुजनगर बनाया गया है,इसके अलावा मनोज सिंह को विश्रामपुर,संजय यादव को कुदरगढ़ चौकी, आलोक सोनी को झिलमिली,कृष्ण कुमार सिंह को रामानुजनगर,मनोज पोर्ते को सूरजपुर,माधव सिंह को प्रतापपुर तथा जगनारायण साहू को विश्रामपुर पदस्थ किया गया है।
प्रधान आरक्षकों और आरक्षकों का भी बड़े पैमाने पर तबादला-दूसरे आदेश में पुलिस लाइन सूरजपुर सहित विभिन्न इकाइयों में पदस्थ प्रधान आरक्षकों एवं आरक्षकों के भी व्यापक स्थानांतरण किए गए हैं,कई कर्मचारियों को यातायात शाखा, प्रतापपुर, खड़गवां,ओड़गी,चांदनी,रामानुजनगर,बसदेई, झिलमिली एवं सूरजपुर सहित विभिन्न थानों एवं चौकियों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है,जारी सूची में कुल 18 प्रधान आरक्षक एवं आरक्षक शामिल हैं।
जिन्हें तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना पर भेजा गया है।
तत्काल कार्यमुक्त करने के निर्देश- पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना एवं शाखा प्रभारियों को निर्देशित किया है कि स्थानांतरित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर उनके नवीन पदस्थापना स्थल के लिए रवाना किया जाए। साथ ही उनकी आमद एवं रवानगी की सूचना पुलिस अधीक्षक कार्यालय को उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।
कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की कवायद- पुलिस विभाग में हुए इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल को जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, नए पदस्थ अधिकारियों के कार्यभार संभालने के बाद पुलिसिंग व्यवस्था में गति आने और प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय की उम्मीद जताई जा रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur