सामाजिक समरसता के संदेश के प्रसार और हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों पर हुआ मंथन
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,27 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी सरगुजा द्वारा स्थानीय राजमोहिनी सभागार में संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती, हर घर तिरंगा अभियान एवं गुरु पूर्णिमा के आयोजन की तैयारियों को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पत्थलगांव विधायक गोमती साय उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों में प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, संभाग प्रभारी अवधेश चंदेल, जिला सह प्रभारी सुनील गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, महापौर मंजूषा भगत, बस्तर संभाग सह प्रभारी हरपाल सिंह भामरा तथा जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह शामिल रहे। गोमती साय ने अपने संबोधन में संत रविदास के सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के संदेश पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने बताया कि वाराणसी से पवित्र माटी एवं जल कलश प्रदेश लाकर विभिन्न धार्मिक स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी ने कहा कि जयंती वर्ष के दौरान प्रदेशभर में सामाजिक समरसता यात्राएं, विचार गोष्ठियां, सेवा गतिविधियां, स्वच्छता अभियान तथा विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, ताकि नई पीढ़ी संत रविदास के जीवन दर्शन से परिचित हो सके। संभाग प्रभारी अवधेश चंदेल और जिला सह प्रभारी सुनील गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से अभियान को बूथ स्तर तक सफल बनाने का आह्वान किया। वहीं जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि जिले के प्रत्येक मंडल और बूथ पर सामाजिक समरसता एवं सेवा आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विनोद हर्ष ने किया तथा आर.डी. चौहान ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अरुणा सिंह, संतोष दास, विद्यानंद मिश्रा, निश्चल प्रताप सिंह, हरमिंदर सिंह टिन्नी, मधुसूदन शुक्ला, फूलेश्वरी सिंह, मधु चौदाहा, वैभव सिंह देव, जन्मेजय मिश्रा, अजय प्रताप सिंह सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur