Breaking News

अम्बिकापुर@250 से अधिक हितग्राहियों को साइबर सुरक्षा का पाठ,सरगुजा पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान…

Share


क्रेडिट एक्सेस इंडिया फाउंडेशन के सीएसआर इकार्यक्रम में वित्तीय साक्षरता के साथ ऑनलाइन ठगी से बचाव की दी जानकारी,1930 हेल्पलाइन का बताया महत्व

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,05 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। बढ़ते साइबर अपराधों पर रोक लगाने और लोगों को सुरक्षित डिजिटल लेनदेन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सरगुजा पुलिस ने क्रेडिट एक्सेस इंडिया फाउंडेशन के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम में व्यापक साइबर जागरूकता अभियान चलाया। कार्यक्रम में 250 से अधिक वित्तीय सहायता प्राप्त हितग्राहियों ने भाग लेकर ऑनलाइन ठगी से बचाव के प्रभावी उपायों की जानकारी प्राप्त की। क्रेडिट एक्सेस इंडिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित सामाजिक-आर्थिक विकास कार्यक्रम में वित्तीय साक्षरता एवं साइबर अपराध से सुरक्षा विषय पर विशेष सत्र रखा गया। इस दौरान सरगुजा पुलिस की साइबर सेल टीम ने उपस्थित हितग्राहियों को डिजिटल माध्यम से होने वाली ठगी,फर्जी कॉल, फिशिंग लिंक, ओटीपी और बैंकिंग फ्रॉड सहित विभिन्न साइबर अपराधों के तरीकों से अवगत कराया तथा उनसे बचने के व्यावहारिक उपाय बताए। साइबर सेल की टीम ने हितग्राहियों से अपील की कि वे अपने बैंक खाते, एटीएम कार्ड, पासवर्ड, ओटीपी और अन्य व्यक्तिगत जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। किसी भी संदिग्ध कॉल, संदेश या ऑनलाइन लेनदेन की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर ठगी गई राशि को फ्रीज कराया जा सके। कार्यक्रम में साइबर सेल प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक अजीत मिश्रा, साइबर विशेषज्ञ आरक्षक अनुज जायसवाल, भारत भूषण शर्मा, बलराम (डिवीजनल मैनेजर), टिकम प्रसाद साहू, शबलवीर वर्मा (एरिया मैनेजर), कलेश पटेल (एरिया मैनेजर),ओम प्रकाश पटेल (सीनियर ब्रांच मैनेजर),राकेश कुमार (ब्रांच मैनेजर) सहित बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से सरगुजा पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने, डिजिटल सुरक्षा अपनाने और साइबर अपराध होने पर बिना देरी किए शिकायत दर्ज कराने का संदेश दिया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@शराब पीकर कार चलाना पड़ा महंगा चालक पर 10 हजार का जुर्माना

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,05 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चलाए जा …

Leave a Reply