जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा— युवाओं के अधिकारों की लड़ाई में कांग्रेस उनके साथ, शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग दोहराई
-संवाददाता-
सूरजपुर,03 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। जिला कांग्रेस कमेटी सूरजपुर के मीडिया विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति में जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि सिंह ने राजस्थान के कोटा में आयोजित नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी के छात्रों की गूंज महा-संवाद कार्यक्रम को युवाओं की आवाज़ बुलंद करने वाला आयोजन बताया, उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने देशभर से पहुंचे प्रतियोगी छात्रों से संवाद करते हुए नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली से जुड़े मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरा तथा छात्रों के भविष्य की रक्षा का भरोसा दिलाया। विज्ञप्ति के अनुसार राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं से देश के लाखों मेहनती छात्रों और उनके परिवारों के सपनों पर आघात पहुंचा है,उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने में केंद्र सरकार विफल रही है, राहुल गांधी ने छात्रों से कहा कि वे स्वयं को अकेला न समझें और उनकी आवाज़ संसद से लेकर सड़क तक उठाई जाएगी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि सिंह ने कहा कि देश के अनेक छात्र वर्षों तक कठिन परिश्रम कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, ऐसे में यदि परीक्षा प्रक्रिया पर सवाल खड़े होते हैं तो इसका सबसे अधिक नुकसान ईमानदारी से तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को उठाना पड़ता है, उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी छात्रों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी, शशि सिंह ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग भी दोहराई, उनका कहना था कि परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता बहाल करने के लिए जवाबदेही तय होना आवश्यक है,उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार इस मामले में संवेदनशीलता नहीं दिखा रही है,विज्ञप्ति में यह भी कहा गया कि जिला कांग्रेस कमेटी सूरजपुर राहुल गांधी के आह्वान के अनुरूप युवाओं और छात्रों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर आगे भी आवाज़ उठाती रहेगी। कांग्रेस का दावा है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित कराने के लिए पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगी।
फोटो 09
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur