Breaking News

पटना@बिहार विधान परिषद के 10 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ

Share

पटना,01 जुलाई 2026। बिहार विधान परिषद के एनेक्सी भवन में बुधवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में 10 नवनिर्वाचित नेताओं ने विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) के रूप में शपथ ली। विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सभी सदस्यों को शपथ दिलाई। समारोह में राज्य सरकार और विपक्ष के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। शपथ ग्रहण की शुरुआत भोजपुरी अभिनेता एवं नवनिर्वाचित विधान पार्षद पवन सिंह से हुई। उन्होंने सबसे पहले एमएलसी पद की शपथ ग्रहण की। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, संजय मयूख, सुनील कुमार सिंह सहित सभी नवनिर्वाचित सदस्यों ने क्रमवार शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के अनेक वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। समारोह के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और तेजस्वी यादव मंच पर एक-दूसरे के बगल में बैठे नजर आए। उल्लेखनीय है कि लगभग 20 दिन पहले बिहार विधान परिषद की रिक्त सीटों पर हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चार, जनता दल (यूनाइटेड) के चार, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के एक तथा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के एक उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए थे।


Share

Check Also

रायपुर@नकटी गांव के ग्रामीणों ने घेरा कलेक्ट्रेट…बोले…ईडब्ल्यूएस मकानों में नहीं रहना चाहते

Share कांग्रेस एमएलए बोलीं…गरीबों का घर उजाड़कर विधायक आवास नहीं चाहिए…रायपुर,01 जुलाई 2026। रायपुर के …

Leave a Reply