अंबिकापुर,01 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। वसुधा महिला मंच की मासिक बैठक संरक्षिका डॉ. श्रीमती पुष्पा सोनी जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मंच की संयोजिका सुश्री वंदना दत्ता ने आगामी आयोजनों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी महिलाओं द्वारा तैयार की गई हस्तनिर्मित सामग्री की प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।
निर्णय लिया गया कि यह प्रदर्शनी 2 जुलाई से 10 जुलाई तक त्रिकोन चौक स्थित सरगुजा शिल्प में आयोजित होगी। इसके साथ ही बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विशेष आयोजन भी किए जाएंगे। बैठक में मंच द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले अन्य कार्यक्रमों को भी निर्धारित समयानुसार जारी रखने का निर्णय लिया गया।
बैठक में पूनम जायसवाल, रेखा इंगोले, ज्योति द्विवेदी, हिना रिजवी, तनुश्री मिश्रा, रीता अग्रवाल, नमिता चावला, जयश्री स्वर्णकार, अनुभा डबराल, लिली, कहकशा एवं स्मिता तिवारी सहित मंच की सदस्य उपस्थित रहीं। बैठक के दौरान वसुधा महिला मंच की पूर्व वरिष्ठ सदस्य श्रीमती गंगा देवी सिंह देव जी के निधन पर सभी सदस्यों ने उनके साथ बिताए गए अनमोल पलों को याद किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur