Breaking News

बिलासपुर@रिटायरमेंट से पहले शिक्षिका को हाईकोर्ट से राहत,आज 11 बजे तक ज्वाइनिंग देने का आदेश

Share


बिलासपुर,30 जून 2026। बिलासपुर हाईकोर्ट ने सेवानिवृत्ति से ठीक एक दिन पहले एक शिक्षिका के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए शासन और शिक्षा विभाग को निर्देश दिया कि उन्हें आज सुबह 11 बजे तक पदोन्नत पद पर नए विद्यालय में ज्वाइनिंग कराई जाए।
याचिकाकर्ता मीना सिंह पहले अंबिकापुर विकासखंड के पूर्व माध्यमिक शाला बंधियाचुआ में पदस्थ थीं। विभाग ने उनका पदोन्नयन कर लखनपुर विकासखंड के पूर्व माध्यमिक शाला बंधा में पदस्थापना का आदेश जारी किया था। हालांकि, उन्हें मूल विद्यालय से कार्यमुक्त कर दिया गया, लेकिन अंबिकापुर के विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) द्वारा तकनीकी रूप से रिलीव नहीं किए जाने के कारण वह नए विद्यालय में कार्यभार ग्रहण नहीं कर पा रही थीं। इस कारण उनका पदोन्नयन प्रभावित हो रहा था। मामले की सुनवाई जस्टिस बी.डी. गुरु की एकलपीठ में हुई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने निर्देश दिया कि मीना सिंह को 30 जून को सुबह 11 बजे तक हर हाल में पूर्व माध्यमिक शाला बंधा, विकासखंड लखनपुर में पदोन्नत पद पर ज्वाइनिंग की अनुमति दी जाए। हाईकोर्ट ने शासकीय अधिवक्ता को भी निर्देश दिया कि आदेश की आधिकारिक सूचना उसी दिन दोपहर 2ः15 बजे तक संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी और स्कूल प्रशासन को भेजी जाए, ताकि तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। साथ ही, कोर्ट ने आदेश के पालन की निगरानी के लिए मामले को 30 जून को दोबारा सूचीबद्ध करने के निर्देश दिए हैं, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि न्यायालय के आदेश का पूरी तरह पालन हुआ है।


Share

Check Also

खड़गवां @खड़गवां में प्रधानमंत्री आवास योजना पर सवाल….पक्के मकान वालों को भी लाभ देने का आरोप,पुराने घर की छत पर आवास निर्माण की शिकायत,जांच की मांग

Share -राजेन्द्र शर्मा-खड़गवां,30 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने …

Leave a Reply