Breaking News

नई दिल्ली@100 साल में तीसरी बार सूखा जून

Share


देश में 42 फीसदी कम बरसे बादल जुलाई से मानसून पकड़ेगा रफ्तार
नई दिल्ली,30 जून 2026। भारत में इस साल मानसून की शुरुआत बेहद सुस्त रही है। प्रशांत महासागर में हो रही हलचल की वजह से देश में इस बार जून का महीना पिछले सौ सालों में तीसरा सबसे सूखा महीना साबित होने जा रहा है। जून महीना खत्म होने को है और देश भर में सामान्य से करीब 42 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। इस सूखे मौसम के कारण किसानों के साथ-साथ आम लोग भी परेशान हैं।
पिछले सौ सालों का टूटा रिकॉर्ड
आंकड़ों के मुताबिक जून के महीने में अब तक देश भर में औसतन केवल 92.2 मिलीमीटर बारिश हुई है। जबकि आम तौर पर इस महीने में कम से कम 157.7 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी। अगर जून के आखिरी दिन कुछ इलाकों में अच्छी बारिश हो भी जाती है, तो भी यह आंकड़ा बमुश्किल 100 मिलीमीटर तक ही पहुंच पाएगा। पिछले सौ सालों के मौसम इतिहास पर नजर डालें तो इससे पहले साल 2009 और साल 2014 में ही जून का महीना इतना सूखा रहा था।
मध्य भारत में सबसे ज्यादा सूखा
इस बार मानसून की बेरुखी का सबसे ज्यादा असर मध्य भारत के राज्यों पर पड़ा है। मध्य भारत में सामान्य के मुकाबले 54 फीसदी कम पानी बरसा है। इसी तरह पूर्वी और उत्तरपूर्वी भारत में 41 फीसदी, उत्तर-पश्चिमी भारत में 30 फीसदी और दक्षिण भारत के राज्यों में 28 फीसदी बारिश की कमी दर्ज की गई है। पूरे देश में बारिश का यह ग्राफ लगातार नीचे गिर रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस कम बारिश की मुख्य वजह प्रशांत महासागर में उठने वाला अल-नीनो है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@एसआईआर पर विपक्ष का हल्ला-बोल

Share 23 पार्टियों ने CJI को लिखा पत्र, DMK औरCJI के हस्ताक्षर का भी दावानई …

Leave a Reply