23 पार्टियों ने CJI को लिखा पत्र, DMK औरCJI के हस्ताक्षर का भी दावा
नई दिल्ली,30 जून 2026। इंडिया गठबंधन के 23 दलों ने एसआईआर और वोट चोरी जैसे मुद्दों को लेकर ष्टछ्वढ्ढ को एक साझा पत्र भेजा है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 8 जून 2026 को इंडिया गठबंधन की बैठक हुई थी। उस बैठक में 21 पार्टियों और 1 निर्दलीय सदस्य ने हिस्सा लिया था। हालांकि,इस पत्र में क्या लिखा है, इसकी जानकारी साझा नहीं की गई है। आठ जून की बैठक में यह फैसला लिया गया था कि चीफ जस्टिस को सब मिलकर पत्र लिखा जाएगा। अब मंगलवार को 23 पार्टियों और 1 निर्दलीय के हस्ताक्षर वाला यह पत्र भेज दिया गया है। जयराम रमेश ने कहा कि विपक्षी दल स्क्रश्व यानी एकजुटता,एकता और दृढ़ता के सिद्धांत पर मजबूती से खड़े हैं। सबसे बड़ी बात टीएमसी सासंद डेरेक ओ ब्रायन ने दावा किया है कि इस पत्र में डीएमके और आम आदमी पार्टी के भी सिग्नेचर हैं। बता दें कि यह मामला विपक्षी दलों की 8 जून को हुई बैठक के कुछ दिन बाद सामने आया है। उस बैठक में सभी दलों ने पांच मुद्दों पर एकमत होकर सहमति बनाई थी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा था कि इंडिया गठबंधन की बैठक पूरी हो गई। इसमें 25 दलों ने हिस्सा लिया। इस दौरान सभी ने अपने विचार रखे और आखिर में हम पांच बिंदुओं पर पूरी तरह सहमत हो गए। हमने फैसला किया है कि इन मुद्दों पर हम लड़ेंगे,काम करेंगे और आगे बढ़ेंगे। उन्होंने आगे कहा कि पहला, ईवीएम,वोट चोरी और चुनाव में धांधली के मामले में हम भारत के प्रधान न्यायाधीश को पत्र लिखने पर सहमत हुए हैं। यह पत्र जल्द ही उन्हें सौंप दिया जाएगा। दूसरा, हमने शिक्षा मंत्री के तुरंत इस्तीफे की मांग करने पर भी एकमत होकर फैसला किया है क्योंकि उन्होंने हृश्वश्वभ् और ष्टख्स्श्व परीक्षाओं में बैठे लाखों छात्रों के साथ विश्वासघात किया है
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur