Breaking News

रायपुर@कबीर जयंती पर रायपुर में मांस-मटन बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध,नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

Share

रायपुर,28 जून 2026। संत कबीर जयंती के अवसर पर 29 जून को रायपुर नगर निगम क्षेत्र में मांस और मटन की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। नगर निगम प्रशासन ने इस दिन सभी बूचड़खानों और मांस बिक्री की दुकानों को बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं। महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर इस आदेश का सख्ती से पालन कराया जाएगा। नगर निगम के जोन स्वास्थ्य अधिकारी और स्वच्छता निरीक्षकों को निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे पूरे शहर में लगातार निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रतिबंध का उल्लंघन न हो। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी होटल, रेस्टोरेंट या अन्य प्रतिष्ठान में मांस-मटन की बिक्री करते हुए पाया गया,तो तत्काल जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही संबंधित संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। नगर निगम ने सभी मांस विक्रेताओं, होटल संचालकों और व्यापारियों से अपील की है कि वे आदेश का पालन करें और कबीर जयंती के दिन किसी भी प्रकार की मांस बिक्री से परहेज करें।


Share

Check Also

सूरजपुर@ खरगे के बयान पर सूरजपुर में भाजयुमो का उग्र प्रदर्शन

Share अग्रसेन चौक पर सियासी संग्रामः भाजयुमो ने फूंका खरगे का पुतला,पुलिस से हुई झूमाझटकी-संवाददाता-सूरजपुर,26 …

Leave a Reply