Breaking News

नई दिल्ली@आईपीएस महेश दीक्षित बने इंटेलिजेंस ब्यूरो के नए निदेशक

Share

नई दिल्ली,26 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने सीनियर आईपीएस महेश दीक्षित को देश की प्रमुख खुफिया एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो का नया निदेशक नियुक्त किया है। आंध्र प्रदेश कैडर के 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी दीक्षित ने मौजूदा निदेशक तपन कुमार डेका का स्थान लिया है। उनकी नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की तिथि से दो वर्ष अथवा अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, महेश दीक्षित वर्तमान में इंटेलिजेंस ब्यूरो में स्पेशल डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थे। नियुक्ति के साथ ही उन्हें इस कार्यकाल के लिए सेवा विस्तार भी प्रदान किया गया है। सुरक्षा और खुफिया मामलों में उनके लंबे अनुभव को देखते हुए उन्हें एजेंसी की कमान सौंपी गई है। महेश दीक्षित का अधिकांश कार्यकाल आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद-रोधी अभियानों से जुड़ा रहा है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में इंटेलिजेंस ब्यूरो के सब्सिडियरी इंटेलिजेंस ब्यूरो (एसआईबी) प्रमुख के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। इस दौरान उन्होंने जम्मू,कश्मीर और लद्दाख में खुफिया गतिविधियों की निगरानी की तथा वर्ष 2019 में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद सुरक्षा व्यवस्था और खुफिया समन्वय में अहम भूमिका निभाई। दीक्षित को आतंकवाद,सीमा पार से घुसपैठ, कट्टरपंथी गतिविधियों और वामपंथी उग्रवाद से जुड़े मामलों में व्यापक अनुभव हासिल है। उन्होंने इंटेलिजेंस ब्यूरो में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए कई संवेदनशील अभियानों और सुरक्षा रणनीतियों का नेतृत्व किया है।


Share

Check Also

अंकारा/निकोसिया@तुर्किये जा रही फेरी बोट समुद्र में पलटी

Share 7 की मौत,24 लापता,270 यात्री सवार थे बोट के ऊपर चढ़कर जान बचाईअंकारा/निकोसिया,30 अगस्त …

Leave a Reply