Breaking News

नई दिल्ली@फीफा विश्व कप 2026ः क्रोएशिया ने पनामा को 1-0 से हराया

Share


नई दिल्ली,25 जून 2026।
फीफा विश्व कप 2026 में क्रोएशिया फुटबॉल टीम ने पनामा फुटबॉल टीम को 1-0 से हराते हुए अपनी पहली जीत दर्ज की। क्रोएशिया की ओर से आंटे बुदिमिर ने इकलौता गोल किया,जो निर्णायक साबित हुआ। यह पनामा की मौजूदा टूर्नामेंट में लगातार दूसरी हार साबित हुई। इस शिकस्त के साथ ही पनामा की टीम के राउंड ऑफ-32 में पहुंचने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा। अपने आखिरी ग्रूप मैच में पनामा को इंग्लैंड से भिडऩा है। पहले हाफ में पनामा ने आक्रामक शुरुआत की,जिसमें क्रोएशिया की टीम दबाव में नजर आई। पनामा की मजबूत रक्षापंक्ति ने क्रोएशिया के इवान पेरिसिच और लुका मोड्रिच जैसे अनुभवी खिलाडियों के आक्रमण को रोका। इसी बीच शुरुआत में मैच धीमा और कम मौकों वाला रहा। मैच के 24वें मिनट में क्रिस्टियन मार्टिनेज ने फ्रीकिक हासिल की,जिसका वह फायदा नहीं उठा सके। लगातार प्रयासों के बीच पहला हाफ गोलरहित रहा।


Share

Check Also

नई दिल्ली@स्विट्जरलैंड और बोस्निया-हर्जेगोविना ने अपने-अपने मुकाबले जीते

Share नई दिल्ली,26 जून 2026। फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप- बी के 2 मुकाबले …

Leave a Reply