Breaking News

नई दिल्ली@इंडिया का खिलाड़ी ही टीम इंडिया से लेगा टक्कर

Share


भारत के खिलाफ टी 20 सीरीज के लिए जय मूंदड़ा को आयरलैंड टीम में जगह मिली है। 29 साल के जय का जन्म भारत में हुआ है और 2021 में वह पढ़ाई करने आयरलैंड गए थे…

नई दिल्ली,25जून 2026। भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ शुक्रवार से टी20 सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के लिए आयरलैंड टीम की घोषणा भी हो चुकी है। आयरलैंड के कई प्रमुख खिलाड़ी चोटिल चल रहे हैं। इसी वजह से टीम में युवा नामों को शामिल किया गया है। इसमें एक
नाम जय मूंदड़ा का भी है। 29 साल के जय ऑलराउंडर हैं। वह बाएं हाथ से गेंदबाजी और बाएं हाथ से ही बल्लेबाजी करते हैं।
भारत में हुआ है जय मूंदड़ा का जन्म
जय मूंदड़ा राजस्थान के टोंक जिले के रहने वाले हैं। उनका जन्म भी यहीं हुआ है। वह 2021 में एम टेक की डिग्री लेने के लिए स्टूडेंट वीज पर आयरलैंड गए थे। पढ़ाई पूरी होने के बाद वह वहां नौकरी करने लगे। इस दौरान क्रिकेट भी खेला करते थे। उन्हें 2025 में आयरलैंड की नागरिकता मिली और अब उन्होंने इंटरनेशनल टीम में जगह भी मिल गई है।
जय मूंदड़ा के परिवार में खुशी की लहर
परिवार वालों के मुताबिक जय का सिलेक्शन उनकी आक्रामक बॉलिंग और शानदार बैटिंग के दम पर हुआ है। एएनआई से बात करते हुए उनकी छोटी बहन मानसी ने कहा,मैं बहुत खुश हूं कि मेरे भाई का सपना सच हो गया है। वह बचपन से ही क्रिकेट खेल रहा है। मैंने अपने भाई से बात की। वे और हम सभी बहुत खुश हैं।
वहीं उनकी मांविद्या मूंदड़ा ने कहा- हर कोई बहुत खुश है। उनका बचपन का सपना सच हो रहा है। लोग फोन कर रहे हैं और मिलने आ रहे हैं। हम सभी उनके लिए बहुत उत्साहित हैं। वह पढ़ाई कर रहा था और फिर नौकरी भी मिल गई थी, लेकिन उनका पूरा ध्यान हमेशा क्रिकेट पर ही रहा। उन्होंने कड़ी मेहनत की है और चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@पुर्तगाल ने उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया,रोनाल्डो ने दागे 2 गोल

Share नई दिल्ली,25 जून 2026। फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-के मुकाबले में पुर्तगाल ने …

Leave a Reply