Breaking News

अयोध्या@राम मंदिर विवाद…सांसद संजय सिंह ने एसआईटी को सौंपे 11 सबूत,बोले…महाघोटाला हुआ

Share


अयोध्या,25 जून 2026। अयोध्या के राम मंदिर में चंदे और दान में गड़बड़ी की जांच एसआईटी कर रही है। आज आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह एसआईटी के सामने पेश हुए। उन्होंने राम मंदिर में जमीन घोटाले से जुड़े 11 दस्तावेज एसआईटी को सौंपे। करीब 15 मिनट तक संजय ने एसआईटी के प्रमुख विजय विश्वास पंत से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि अयोध्या में जमीन खरीद में बड़ा घोटाला हुआ है और इसके दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। संजय ने कहा,एक-एक कर सब सामने आ रहा है। पैसे की बरामदगी हो चुकी है,चढ़ावे में चोरी के तमाम सबूत मिल चुके हैं। फिर भी अब तक कोई जेल क्यों नहीं गया? किसी की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई? कोई एफआईआर अब तक क्यों दर्ज नहीं हुई?


Share

Check Also

नई दिल्ली@प्रधानमंत्री मोदी से मिले अमेजन के सीईओ जेसी,भारत में 13 अरब डॉलर के अतिरिक्त निवेश का किया ऐलान

Share नई दिल्ली,25 जून 2026। दुनिया की दिग्गज ई-कॉमर्स और आईटी (सूचना प्रौद्योगिकी ) कंपनी …

Leave a Reply