- 10 हजार से अधिक लोगों की मौत, कई घायल
- सर्वे में 44 % आशंका 10,000 मरे…30 % बोले…एक लाख से ज्यादा ने गवाई जान…

वेनेजुएला,25 जून 2026। वेनेजुएला में 3९ सेकेंड के अंदर दो ताकतवर भूकंप से तबाही मच गई है। दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में बुधवार शाम 6.04 बजे 7.2 और 6.05 बजे 7.5 तीव्रता के दो झटके आए। उस समय भारत में गुरुवार तड़के 3.34 और 3.35 बजे थे। अगले 60 सेकेंड तक 20 ऑफ्टरशॉक भी दर्ज किए गए हैं। अब तक 164 मौतों की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 971 घायल हैं। ये भूकंप ऐसे दिन आए, जब पूरे देश में राष्ट्रीय अवकाश था। 1821 में स्पेन के खिलाफ आजादी की लड़ाई की ऐतिहासिक जीत की सालगिरह पर स्कूल और दफ्तर बंद थे। इसी वजह से ज्यादातर लोग अपने घरों में मौजूद थे। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप से 10 हजार से ज्यादा लोगों के मारे जाने की 44′ आशंका है। वहीं, 30′ आशंका एक लाख लोगों के जान गंवाने की भी है। दोनों भूकंप राजधानी कराकस से करीब 290 किलोमीटर पश्चिम में आए। इससे कई शहरों में इमारतें गिर गईं या खतरनाक तरीके से झुक गईं। कराकस एयरपोर्ट की छत का कुछ हिस्सा गिर गया। इससे धूल का गुबार उठता दिखाई दिया।भारी जनहानि की आशंका अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने इस आपदा को लेकर गंभीर चेतावनी जारी की है। एजेंसी के मुताबिक, यह वेनेजुएला में पिछले 126 वर्षों में आया सबसे बड़ा भूकंप है। आंकड़ों के विश्लेषण के आधार पर स्त्रस् ने अनुमान लगाया है कि इस त्रासदी में 10,000 से अधिक लोगों की जान जाने की संभावना 44′ तक है। इतना ही नहीं, एजेंसी ने 1 लाख से अधिक मौतों की आशंका को भी 30′ तक बताया है, जो इस आपदा की भयावहता को दर्शाता है। इससे पहले वर्ष 1900 में देश ने 7.7 तीव्रता का भूकंप झेला था। । वेनेजुएला की इस त्रासदी के साथ ही दुनिया के दूसरे छोर, जापान में भी 6.9 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप दर्ज किया गया। विशेषज्ञों के अनुसार, केवल दो घंटों के भीतर दुनिया के दो अलग-अलग हिस्सों में ऐसे बड़े भूकंप आना एक बेहद दुर्लभ घटना है, जो लगभग 1,000 से 1,200 साल में एक बार देखने को मिलती है।
मलबे में तब्दील हुई इमारतें…
राजधानी कराकास में भूकंप के प्रभाव से कई बहुमंजिला इमारतें जमींदोज हो गई हैं। विशेष रूप से शहर के पूर्वी इलाके चाकाओ में दो बड़ी इमारतें गिरने की खबर है, जहां स्थानीय प्रशासन के अनुसार कई लोग मलबे में दबे हो सकते हैं। कराकास एयरपोर्ट की छत का एक हिस्सा भी गिर गया, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई। गृह मंत्री डिओसदादो काबेलो ने जानकारी दी है कि फायर ब्रिगेड, पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें मलबे से लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए तैनात कर दी गई हैं। अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और सोमवार तक के लिए सभी शैक्षणिक व सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।
प्रेसिडेंट की अपील…लापता लोगों…टूटे घरों की जानकारी वेनएप पर दें…
वेनेजुएला की राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने लोगों से अपील की है कि लापता लोगों और टूटे घरों की जानकारी वेनएप पर दें। वेनेजुएला का वेनएप थोड़ा विवादित रहा है। यह पहले सामाजिक और राजनीतिक रूप से नियंत्रण रखने के रूप में इस्तेमाल होता था। वेनएप 2022 में लोगों की शिकायतों के मकसद से लॉन्च किया गया था। एमनेस्टी इंटरनेशनल के मुताबिक पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने 2024 में इसका इस्तेमाल सरकार विरोधी आंदोलनों की जानकारी लेने में किया। इसके बाद एप को गूगल प्ले स्टोर और एपल आईओएस ने हटा दिया था।
दक्षिण अमेरिका के 8 देश मदद के लिए आगे आए…
दक्षिण अमेरिका के 8 देशों ने वेनेजुएला हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। ब्राजील, अर्जेंटीना, पेरू, मेक्सिको, कोलंबिया, बोलीविया, कोस्टा रिका और एल सल्वाडोर ने संवेदना व्यक्त करते हुए राहत और बचाव कार्य में सहयोग की पेशकश की है। इन देशों की सरकारों ने अलग-अलग बयान जारी कर भूकंप में जान गंवाने वालों के प्रति शोक व्यक्त किया। साथ ही कहा कि जरूरत पड़ने पर वे राहत सामग्री, मानवीय सहायता और रेस्क्यू टीम उपलब्ध कराने के लिए तैयार हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने जान
गंवाने वालों के प्रति जताया शोक
वेनेजुएला की राजधानी काराकास में दो शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसमें भारी जानमाल की हानि हुई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को इस तबाही में जान गंवाने वालों के प्रति शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, वेनेजुएला में आए भीषण भूकंपों से हुई तबाही से मैं बेहद दुखी हूं। भारत की जनता की ओर से,वे वेनेजुएला सरकार और जनता,विशेषकर उन परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं तथा इस मुश्किल समय में सभी प्रभावित लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। भारत हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है।’’ उल्लेखनीय है कि काराकास में दो शक्तिशाली भूंकप आने से भारी तबाही हुई है और कई लोगों के मारे जाने की आशंका जताई गई है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur