Breaking News

महासमुंद@18 वें जन्मदिन के तीन दिन बाद रेत में दफन मिली युवती की लाश,पोस्टमार्टम में हुए चौकाने वाले खुलासे…

Share


महासमुंद,24 जून 2026। जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। जन्मदिन की रात घर से लापता हुई युवती का शव तीन दिन बाद गांव के पास एक नाले की रेत में दफन मिला। प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आए तथ्यों ने मामले को और गंभीर बना दिया है। पुलिस अब हत्या और संभावित यौन अपराध दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। ग्राम पंचायत झारा के पास सोमवार दोपहर ग्रामीणों को नाले के किनारे रेत से दुर्गंध आती महसूस हुई। जब लोगों ने पास जाकर देखा तो रेत में दबा एक शव नजर आया। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। बाद में मृतका की पहचान 18 वर्षीय भारती टंडन के रूप में हुई, जो 19 जून की रात से लापता थी। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती के सिर पर गंभीर चोट मिलने की पुष्टि हुई है। डॉक्टरों के अनुसार सिर पर गहरा घाव था, जिससे खोपड़ी की हड्डी भी क्षतिग्रस्त पाई गई। इसके अलावा जांघों पर खरोंच के निशान मिले हैं। इन परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस दुष्कर्म की आशंका से भी इनकार नहीं कर रही है।


Share

Check Also

जशपुरनगर@शहर के विकास कार्यों की कलेक्टर ने ली ग्राउंड रिपोर्ट,धीमे काम पर जताई नाराजगी

Share नालंदा परिसर,चौक सौंदर्यीकरण,क्रिटिकल केयर ब्लॉक और बाकी नदी पुल का निरीक्षण,गुणवत्ता के साथ समय-सीमा …

Leave a Reply