Breaking News

तेहरान@ईरान ने प्रधानमंत्री मोदी को अयातुल्लाह अली खामेनेई के राजकीय अंतिम संस्कार में बुलाया

Share


तेहरान,24 जून 2026। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने अपने दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को औपचारिक न्यौता दिया है। यह कार्यक्रम 4 से 9 जुलाई तक ईरान और इराक में आयोजित होगा, जिसमें वैश्विक प्रतिनिधिमंडलों के शामिल होने की उम्मीद है। ईरान ने अफगानिस्तान में तालिबानी प्रधानमंत्री मुल्ला मोहम्मद हसन अखुंद को भी बुलाया है। रिपोर्ट के मुताबिक, अभी भारत ने न्यौते पर कोई जानकारी नहीं दी है। अमेरिका-इजरायल के साथ युद्धविराम के बाद यह ईरान का पहला औपचारिक कार्यक्रम है। संघर्ष के कारण अली खामेनेई का औपचारिक अंतिम संस्कार लंबित था। यह 4 जुलाई को तेहरान के ग्रैंड मोसल्ला परिसर में पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन से शुरू होगा।


Share

Check Also

अंकारा/निकोसिया@तुर्किये जा रही फेरी बोट समुद्र में पलटी

Share 7 की मौत,24 लापता,270 यात्री सवार थे बोट के ऊपर चढ़कर जान बचाईअंकारा/निकोसिया,30 अगस्त …

Leave a Reply