-संवाददाता-
प्रतापपुर,23 जून 2026 (घटती-घटना)। प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 11 नंबर के पास सोमवार देर रात एक दर्दनाक अज्ञात युवक की लाशमिलने से सनसनी मच गई मौत की जानकारी के अनुसार रात लगभग 2 बजे किसी अज्ञात वाहन ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घटना के समय युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा हुआ था। स्थानीय लोगों की नजर घायल युवक पर पड़ने के बाद तत्काल डायल 112 को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही चंदौरा से 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक की जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसा इतना गंभीर था कि युवक की जान नहीं बचाई जा सकी। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस द्वारा मृतक के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर की शवगृह में सुरक्षित रखा गया है। जिसका आज तक पता नहीं चल पाया है जिसके वजह से लास् दिन बा दिन सड़ रहा है प्रतापपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा अज्ञात वाहन और चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही संभावित साक्ष्यों को खंगाल रही है। मगर अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी व्यक्ति को मृतक युवक के संबंध में कोई जानकारी हो अथवा वह उसकी पहचान कर सके तो तत्काल प्रतापपुर थाना या नजदीकी पुलिस चौकी को सूचित करें, ताकि मृतक की शिनाख्त कर उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके। इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है। वहीं अज्ञात वाहन चालक की गिरफ्तारी और मृतक की पहचान पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur