Breaking News

सूरजपुर@डेम में नाव पलटने से डूबे दो ग्रामीणों के शव मिले

Share

एक की तलाश जारी,मछली पकडने गए थे 9 ग्रामीण,छह तैरकर निकले सुरक्षित

-संवाददाता-
सूरजपुर,23 जून 2026 (घटती-घटना)। सूरजपुर जिले के करंजी चौकी क्षेत्र स्थित बतरा डेम में नाव पलटने से लापता तीन ग्रामीणों में से दो के शव मंगलवार को बरामद कर लिए गए। तीसरे ग्रामीण की तलाश डीडीआरएफ की टीम द्वारा लगातार जारी है। शव मिलने के बाद मौके पर मौजूद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जानकारी के अनुसार, ग्राम राईं के नौ ग्रामीण सोमवार देर रात नाव से बतरा डेम में मछली पकडऩे गए थे। इसी दौरान नाव पलट गई। हादसे में छह ग्रामीण तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए, जबकि समयलाल कंवर उर्फ पाणे (47), जगपाल (45) और कंवलसाय राजवाड़े लापता हो गए थे। सूचना मिलने पर मंगलवार सुबह करंजी चौकी पुलिस और डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। सुबह करीब 9.30 बजे शुरू हुए रेस्क्यू अभियान के दौरान करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद समयलाल उर्फ पाणे और जगपाल के शव डेम से निकाल लिए गए। वहीं कंवलसाय राजवाड़े की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि डेम में पानी कम होने के कारण मछली पकडऩे पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद ग्रामीण रात में नाव लेकर डेम पहुंचे थे। आशंका है कि नाव पलटने के बाद उसके नीचे दबने से तीनों ग्रामीण डूब गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Share

Check Also

सूरजपुर @ डायल 112 टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार

Share घायलों को अस्पताल पहुंचाकर लौट रही टीम को घेरकर की गई मारपीट, सरकारी कार्य …

Leave a Reply