Breaking News

अम्बिकापुर@तेज बारिश और बिजली गुल का फायदा उठाकर बाल संप्रेक्षण गृह से 11 अपचारी बालक फरार

Share


सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल, घटना के बाद मचा हड़कंप,तलाश में जुटी पुलिस और विभागीय टीम
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,23 जून 2026 (घटती-घटना)। अंबिकापुर शहर से बड़ी खबर सामने आई है। तेज बारिश और बिजली गुल होने की स्थिति का फायदा उठाकर बाल संप्रेक्षण गृह से 11 अपचारी बालक फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। फरार बालकों की तलाश के लिए टीमों को सक्रिय किया गया है।
बताया जा रहा है कि मंगलवार को मौसम खराब होने के दौरान तेज बारिश के साथ बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई थी। इसी दौरान बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था का फायदा उठाते हुए अपचारी बालक वहां से निकलने में सफल हो गए। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में बालकों के फरार होने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
घटना के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और कर्मचारियों से जानकारी ली। पुलिस की अलग-अलग टीमें फरार बालकों की तलाश में जुटी हैं। आसपास के क्षेत्रों में भी निगरानी बढ़ाई गई है।
पहले भी उठ चुके हैं सुरक्षा इंतजामों पर सवाल
बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालकों के फरार होने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं,जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के दावे किए गए थे। लेकिन एक बार फिर हुई इस घटना ने व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
अब जांच का विषय यह है कि आखिर इतनी बड़ी संख्या में बालक सुरक्षा घेरा तोड़कर कैसे बाहर निकल गए और उस समय ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों की निगरानी व्यवस्था कैसी थी। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


Share

Check Also

सूरजपुर @ डायल 112 टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार

Share घायलों को अस्पताल पहुंचाकर लौट रही टीम को घेरकर की गई मारपीट, सरकारी कार्य …

Leave a Reply