इंदौर,23 जून 2026। लखनऊ में कोचिंग सेंटर वाली इमारत में लगी भीषण आग में 15 लोगों की मौत की घटना के बाद इंदौर जिला प्रशासन ने फायर सेफ्टी की जांच अभियान तेज कर दिया है। जांच में शहर के 12 से ज्यादा संस्थानों में सुरक्षा मानकों की गंभीर खामियां पाई गईं, जिन्हें तुरंत सील कर दिया गया। प्रशासनिक टीम ने शहर के विभिन्न कोचिंग सेंटरों, रेस्टोरेंटों और व्यावसायिक भवनों का निरीक्षण किया। कई जगहों पर अग्निशमन यंत्र, फायर अलार्म, आपातकालीन निकास और अन्य जरूरी सुरक्षा उपकरणों की कमी सामने आई। एसडीएम धनश्याम धनगर के नेतृत्व में माखनवाला रसोई रेस्टोरेंट और रामानुजन कोचिंग सेंटर सहित कई संस्थानों को सील कर दिया गया। फायर सेफ्टी टीम कैटेलाइजर कोचिंग क्लास में भी जांच कर रही है। जिला प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने भवन संचालकों को फायर सेफ्टी नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम धनश्याम धनगर ने कहा कि लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur