नई दिल्ली,21 जून 2026। ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बेहद जरूरी और बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय रेलवे ने सफर को सुरक्षित और अनुशासित बनाने के लिए अपने नियमों में भारी बदलाव कर दिया है। आज से रेलवे परिसर में किसी भी तरह का नियम तोड़ना यात्रियों की जेब पर बहुत भारी पड़ने वाला है क्योंकि रेलवे ने जुर्माने की रकम को सीधे दोगुना यानी डबल कर दिया है। अब अगर कोई भी यात्री बिना टिकट सफर करता हुआ पकड़ा गया, तो उसे 250 रुपए के बजाय पूरे 500 रुपए जुर्माना देना होगा। इसके साथ ही स्टेशनों पर यात्रियों को जागरूक करने के लिए लगातार अनाउंसमेंट यानी लाउडस्पीकर से घोषणाएं की जा रही हैं। अधिनियम 2026 के तहत पुराने रेलवे कानून में यह बदलाव किए गए हैं। पहले इन सख्त नियमों को आगामी 1 जुलाई 2026 से लागू किया जाना था,लेकिन रेलवे बोर्ड ने मुस्तैदी दिखाते हुए इसे तय समय से दस दिन पहले यानी आज 21 जून से ही पूरे देश में लागू करने का बड़ा फैसला किया है। रेलवे प्रशासन का साफ कहना है कि इस सख्ती का मुख्य उद्देश्य ट्रेनों में अवैध वेंडरों पर लगाम लगाना,महिला यात्रियों की सुरक्षा को पुख्ता करना और रेलवे परिसर में अनुशासन बनाए रखना है। नए नियमों के अनुसार अगर कोई पुरुष यात्री महिलाओं के लिए आरक्षित बोगी या सीट पर बिना अनुमति बैठा पाया गया, तो उस पर सीधे 2500 रुपए की भारी पेनल्टी लगाई जाएगी और उसे तुरंत ट्रेन से उतार दिया जाएगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur