रायपुर,20 जून 2026। छत्तीसगढ़ की सरकारी शराब दुकानों में ओवररेटिंग की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद अब छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने बड़ा कदम उठाया है। पहले कई उप निरीक्षकों और आबकारी निरीक्षकों पर कार्रवाई हो चुकी है, अब शराब दुकानों में कर्मचारियों की आपूर्ति करने वाली 7 बड़ी मैनपावर एजेंसियों को समीक्षा बैठक के लिए तलब किया गया है। सूत्रों के अनुसार, शराब दुकानों में ओवररेटिंग के पीछे प्लेसमेंट एजेंसियों के माध्यम से नियुक्त किए गए सेल्समैनों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। आरोप है कि कंपनियों ने नए लोगों को मौका ना देकर पुराने और दागी लोगों को फिर से मौका दिया है। ष्टस्रूष्टरु द्वारा जारी पत्र (क्रमांक 3779, दिनांक 18 जून 2026) के मुताबिक, यह समीक्षा बैठक आबकारी आयुक्त सह प्रबंध संचालक की अध्यक्षता में आयोजित की गई है । बैठक का आयोजन नवा रायपुर के सेक्टर-19 स्थित आबकारी आयुक्त कार्यालय के जीएसटी भवन सभाकक्ष में 23 जून 2026 को दोपहर 3ः00 बजे किया जाएगा । इस बैठक में प्रदेशभर में सेवाएं दे रही 7 प्रमुख मैनपावर एजेंसियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। भौगोलिकसंदर्भ ष्टस्रूष्टरु ने स्पष्ट कर दिया है कि बैठक में किसी एजेंसी का प्रतिनिधि या स्थानीय कर्मचारी शामिल नहीं होगा। संबंधित कंपनियों के डायरेक्टर अथवा ष्टश्वह्र को स्वयं उपस्थित होना होगा। साथ ही राज्य स्तर के को-ऑर्डिनेटर की मौजूदगी भी अनिवार्य की गई है। बैठक के लिए जिन एजेंसियों को बुलाया गया है उनमें बॉम्बे इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी, स्ढ्ढस् कैश सर्विसेज, इनोवसोर्स सर्विसेज, स्पेक्ट्रम टैलेंट मैनेजमेंट, पेरेग्रीन गार्डिंग, इनोविजन लिमिटेड और टीम ॥क्र त्रस््र प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur