Breaking News

कोलकाता@बंगाल को पाकिस्तान का हिस्सा बनाने की कोशिश हुई,घुसपैठियों से कब्जा कराया गया,अब कानून का राज : प्रधानममंत्री मोदी

Share


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बंगाल में किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी की…
कोलकाता,20 जून 2026। पश्चिम बंगाल के हुगली में में पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि जब पूरे बंगाल को पाकिस्तान का हिस्सा बनाने की कोशिश हुई तो कांग्रेस उन षडयंत्रकारियों के सामने घुटने टेके पड़ी थी। बंगाल की आवाज को मजहबी एजेंडों से दबाया जा रहा था तब डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने प्रस्ताव पास कराया और घोषणा की कि पूरा बंगाल पाकिस्तान का हिस्सा नहीं बनेगा। प्रधानमंत्री बंगाल में भाजपा की जीत के 47 दिन बाद बंगाल पहुंचे थे।
इस दौरान मोदी ने कहा- जो बंगाल भारत के विकास का नेतृत्व कर सकता तो वो बंगाल पिछड़ता चला गया। बंगाल की धरती पर विदेशी विचारधारा सौंपी गई। पहले कांग्रेस, लेफ्ट और फिर टीएमसी ने बंगाल को अवैध घुसपैठियों का अड्डा बनने दिया। पीएम ने कहा कि अब राज्य में कानून का राज स्थापित करने और विकास को गति देने के लिए केंद्र सरकार लगातार काम कर रही है। पश्चिम बंगाल के हुगली में पीएम नरेंद्र मोदी ने कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। विधानसभा चुनाव जीतने के बाद यह उनका पहला दौरा है। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी की और राज्य में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की शुरुआत की।
विकसित भारत की नींव पूर्वी भारत का विकास : भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य पर काम कर रहा है। इसके लिए पूर्वी भारत के विकास को सबसे अहम मानते हुए केंद्र सरकार मिशन पूर्वोदय के तहत क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को गति दे रही है।
जर्जर इंफ्रास्ट्रक्चर से तेज विकास की ओर बढ़ रहा बंगाल : कभी खराब सड़कों और जर्जर बुनियादी ढांचे से जूझने वाला बंगाल अब तेजी से विकास कर रहा है। उन्होंने कोलकाता मेट्रो की ऑरेंज लाइन के चिंगरीघाटा क्रॉसिंग का उदाहरण देते हुए कहा कि वर्षों से अटका काम अब पूरा हो चुका है और लंबित परियोजनाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं।
बंगाल बंधनों से मुक्त हुआ,गौरव की वापसी शुरू : मोदी
चुनाव के बाद पश्चिम बंगाल में नया माहौल बना है और राज्य विकास की नई यात्रा पर आगे बढ़ रहा है। बंगाल में लोगों के चेहरों पर खुशी और भरोसा दिख रहा है, जो लोकतंत्र और वोट की ताकत का प्रमाण है।
चुनावी गारंटी पूरी…बंगाल के गरीबों को आयुष्मान भारत का लाभ : मोदी
चुनाव के दौरान उन्होंने आयुष्मान भारत योजना लागू करने की गारंटी दी थी। अब यह सुनिश्चित किया गया है कि पश्चिम बंगाल के हर गरीब को योजना का लाभ मिले। महिलाओं को अन्नपूर्णा योजना के तहत भी सीधे लाभ मिलना शुरू हो गया है।
नई सरकार बनने के बाद
सीमा बाड़बंदी का काम शुरू हुआ

पिछली सरकारों ने दशकों तक भारत-बांग्लादेश सीमा पर बाड़बंदी के लिए जमीन हस्तांतरण का काम रोक रखा था। नई सरकार बनने के बाद इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया और सीमा सुरक्षा से जुड़े लंबित कार्यों को पूरा करने की शुरुआत हुई। मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी की। इसके तहत देशभर के 9.44 करोड़ से ज्यादा किसानों के खातों में 18,880 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। अकेले बंगाल में, 45 लाख से ज्यादा लाभार्थियों के खातों में 900 करोड़ रुपए जमा किए गए। इसके अलावा पीएम ने हावड़ा के संकरैल-संतरागाछी लिंक लाइन प्रोजेक्ट लॉन्च किया। 300 बेड वाले नए रेलवे अस्पताल की आधारशिला रखी और पूर्व मेदिनीपुर में हौर-राधामोहनपुर रोड ओवर ब्रिज परियोजना का शिलान्यास किया।


Share

Check Also

गाजियाबाद@उत्तर प्रदेश में एक और नीट छात्र ने की आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव

Share गाजियाबाद,20 जून 2026। नीट-यूजी परीक्षा के दबाव में छात्रों के आत्महत्या करने का सिलसिला …

Leave a Reply