नई दिल्ली,18 जून 2026। दुनिया की प्रतिष्ठित क्तस् वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 जारी कर दी गई है। इस बार भी भारत के लिए अच्छी खबर आई है। आईआईटी दिल्ली ने लगातार दूसरे साल देश के सबसे बेहतर शैक्षणिक और शोध संस्थान के रूप में अपनी पहचान बनाए रखी है। संस्थान ने इस बार वैश्विक स्तर पर 118वीं रैंक हासिल की है, जो किसी भारतीय संस्थान द्वारा प्राप्त सर्वोच्च रैंकिंग की बराबरी है। अमेरिका की Massachusetts Institute of Technology ने लगातार 15वें साल दुनिया की नंबर-1 यूनिवर्सिटी का स्थान बरकरार रखा है। यह रैंकिंग विश्वविद्यालयों की शिक्षा की गुणवत्ता, रिसर्च, वैश्विक प्रतिष्ठा और छात्रों के रोजगार जैसे मानकों के आधार पर तैयार की जाती है। आईआईटी दिल्ली ने पिछले कुछ वर्षों में शानदार प्रगति की है। वर्ष 2024 में इसकी रैंकिंग 197वीं थी, जो 2025 में 150 वीं और अब 2027 में 118वीं हो गई है। यानी चार साल में संस्थान ने 79 स्थानों की बड़ी छलांग लगाई है। संस्थान के अधिकारियों का कहना है कि नए पाठ्यक्रम,आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के कारण यह सफलता मिली है। आईआईटी दिल्ली को सबसे ज्यादा फायदा ‘एम्प्लॉयर रेपुटेशन’ और‘एम्प्लॉयमेंट आउटकम्स’ श्रेणियों में मिला है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur