Breaking News

नई दिल्ली@पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल के बेटे नरेश गुजराल साइबर ठगी का शिकार,देश में हड़कंप

Share

नई दिल्ली,18 जून 2026। देश की राजधानी दिल्ली में साइबर अपराध का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल के बेटे और पूर्व सांसद नरेश कुमार गुजराल को साइबर ठगों ने अपना निशाना बनाया है। अज्ञात ठगों ने नरेश गुजराल की फोटो का इस्तेमाल कर उनके ही एक भरोसेमंद कर्मचारी को व्हाट्सऐप पर मैसेज भेजा और खुद को नरेश गुजराल बताकर बातचीत की। जालसाज ने कर्मचारी को यह विश्वास दिलाया कि वह एक जरूरी मीटिंग में व्यस्त हैं, जिसके चलते वे सीधे बात नहीं कर सकते। इस झांसे में आकर कर्मचारी ने आरटीजीएस के जरिए ठगों द्वारा बताए गए बैंक खातों में बड़ी धनराशि ट्रांसफर कर दी। साइबर ठगों ने सुनियोजित तरीके से नरेश गुजराल की फाइनेंस टीम के उस सदस्य को निशाना बनाया,जिस पर उन्हें सबसे अधिक भरोसा था। व्हाट्सएप पर फर्जी संदेश मिलने के बाद कर्मचारी ने बिना किसी संदेह के 12 जून से 16 जून के बीच चार किस्तों में कुल 7.8 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। इतने बड़े स्तर पर हुई धोखाधड़ी का खुलासा तब हुआ जब इस लेनदेन की जानकारी नरेश गुजराल की बेटी दीक्षा को मिली।


Share

Check Also

अंकारा/निकोसिया@तुर्किये जा रही फेरी बोट समुद्र में पलटी

Share 7 की मौत,24 लापता,270 यात्री सवार थे बोट के ऊपर चढ़कर जान बचाईअंकारा/निकोसिया,30 अगस्त …

Leave a Reply